1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो जुगाड़ों का भी जुगाड़ निकला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये तो जुगाड़ों का भी जुगाड़ निकला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 29, 2026 06:46 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 06:46 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक नया जुगाड़ देखने को मिला और आपने शायद ही अब तक कोई ऐसा जुगाड़ देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MONUCHOURE99

अपने देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। हर गली और मोहल्ले में कोई न कोई एक ऐसा मिल ही जाएगा जो कमाल का जुगाड़ करता होगा और अगर गली-मोहल्ले में नहीं मिला तो जुगाड़ करने वालों को दूसरा पता सोशल मीडिया है। यहां हर दिन किसी न किसी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और कुछ जुगाड़ तो आपको अब तक याद भी होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अतरंगी जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें अब तक का सबसे अनोखा जुगाड़ दिखा। एक शख्स ने बाइक स्टार्ट करने के लिए ही जुगाड़ कर डाला और उसी कारण तो वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल बाइक में जहां चाबी डालते हैं, उस पूरे पार्ट को निकाल दिया है और वहां पर दो तार अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक तार सीधे एक स्विच में लगा है तो वहीं दूसरा तार कहीं और से कनेक्ट होने के बाद उस स्विच में कनेक्ट हुआ है। अब शख्स जैसे ही स्विच को ऑन करता है, बाइक ऑन हो जाती है और बस किक मारकर उसे चालू किया जा सकता है और स्विच ऑफ करने पर पावर भी ऑफ हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि उसने चाबी का सिस्टम ही खत्म कर दिया है मगर इस जुगाड़ के बाद फिर तो कोई भी बाइक लेकर निकल जाएगा तो यह खतरनाक भी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर monuchoure99 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं बहुत सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमने भी गरीबी देखी है लेकिन इतनी भी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- किसने बनाया यह मुजस्सिमा। तीसरे यूजर ने लिखा- चोर बोल रहा होगा कि अच्छा ये बात है। चौथे यूजर ने लिखा- चोरी होने में टाइम नहीं लगेगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लिफ्ट में दीदी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी देखकर किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।