हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही रहते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको वहां पर अलग-अलग पोस्ट की भरमार देखने को मिलेगी। उन्हीं सब पोस्ट्स में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पहली बार नजर आया होता है, वो वायरल हो जाता है। आपने भी अब तक न जानें कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे जिसमें वीडियो और फोटो, दोनों ही शामिल रहे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला अपने बालों को संवारते हुए नजर आ रही है। मगर आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ शायद ही आपने पहले देखा होगा।
ऐसा कुछ पहले देखा है?
आपने महिलाओं को अपने बालों को संवारते हुए कई बार देखा होगा। इसके लिए वो अच्छे कंघे का इस्तेमाल करती हैं ताकि उनके बाल टूट न जाए। मगर वायरल वीडियो में तो कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला अपने बालों को झाड़ू से ठीक कर रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा, महिला झाड़ू से अपने बालों को संवार रही है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है। वैसे वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग बातें कही है लेकिन उससे पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर motivation.hub77 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'महिलाओं के लिए नया ट्रिक आया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कंघे की कंपनी में भारी गिरावट। दूसरे यूजर ने लिखा- नया नहीं है, यह बहुत पुराना है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई नेपाल में यही यूज करते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- महिला कुछ भी कर सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे घर से झाड़ू गायब है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
RCB के जीतते ही वायरल होने लगी विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की ये फोटो, सोशल मीडिया पर छा गए कोहली
इससे ज्यादा कर्मठ कर्मचारी आपने नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट