आज का दिन यानी 3 जून 2025 कोई और भले ही भूल जाए मगर RCB और उसके फैंस शायद जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा है क्योंकि 3 जून 2025 को ही RCB ने IPL की पहली ट्रॉफी जीती है और इस जीत के साथ ही उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो हर साल इस टीम को ट्रोल किया करते थे और मीम बनते थे कि RCB के पास कप के नाम पर सिर्फ चाय का कप है। अब चूंकि टीम मैच जीत गई है तो विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
भगवान में भरोसा रखो
आप सभी को पता होगा कि विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ अकसर महाराज प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने के लिए जाते रहते हैं। जब से विराट कोहली ने पूजा-पाठ में अपना ध्यान लगाना शुरू किया है, उनके करियर में कई बदलाव उनके फैंस को देखने को मिले जिसे देखने के बाद लोगों का यह कहना है कि आप बस भगवान में मानों, सब ठीक हो जाएगा। अभी भी एक ऐसी ही फोटो नजर आ रही है। ऊपर की फोटो में विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे हुए हैं और दूसरी फोटो में उनकी टीम जीत का जश्न मना रही है।
यहां देखें वो वायरल फोटो

लोग जमकर शेयर कर रहे हैं पोस्ट
ये भी पढ़ें-
RCB के लिए खत्म हुआ ट्रॉफी का वनवास, PBKS को मात देकर जीता पहला IPL खिताब