A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन कभी देखा है आपने? Video जमकर हो रहा है वायरल

ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन कभी देखा है आपने? Video जमकर हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/VIKRAMGFANS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में हमें वो हर तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिल जाते हैं जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर इस बात से सहमत जरूर होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे पोस्ट आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आपका रिएक्शन भी अलग-अलग रहता होगा। कभी जुगाड़ का वीडियो दिखता है तो कभी दुकान पर लगे अनोखे पोस्टर की फोटो वायरल होती है। कभी लोगों की अतरंगी हरकतों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी स्क्रीनशॉट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक टेबल पर बर्थडे केक रखा हुआ है। उसके सामने बर्थडे बॉय यानी अंकल बैठे हुए हैं। तभी एक दूसरा शख्स उसमें लगा कैंडल जलाता है और कुछ ही देर में दिखता है कि वो ब्लास्ट हो जाता है। इसका मतलब वो कैंडल नहीं था, बल्कि एक पटाखा था जिसे केक के अंदर फिक्स किया था और उसके फूटने पर केक के चिथड़े उड़े जाते हैं और अंकल के चेहरे पर केक ही केक लग जाता है। ऐसा हो सकता है कि यह स्क्रिप्टेड हो मगर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vikramgfans नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 64 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों न रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खा लिया केक। दूसरे यूजर ने लिखा- केक का लाइव ऑपरेशन देख लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- केक ब्लास्ट हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- केक फटेगा, सब में बटेगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रिप्लाई हो तो ऐसा ही हो, वायरल पोस्ट पढ़ने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

बहू के पहनावे पर महिला ने उठाया सवाल तो सास ने भी दे दिया गजब का जवाब, वीडियो वायरल