A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी देखे हैं ऐसे कस्टमाइज्ड जूते, Video ने खींचा लोगों का ध्यान

क्या आपने कभी देखे हैं ऐसे कस्टमाइज्ड जूते, Video ने खींचा लोगों का ध्यान

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसे जूते नजर आए जो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको भी उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/FOOTWEARBYAASTHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह हैं जहां एक बार ऑनलाइन आने के बाद इंसान का अच्छा-खासा समय निकल जाता है क्योंकि उसे पता ही नहीं चलता है। सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे और बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं तो इंसान एक के बाद दूसरा और उसके बाद तीसरा और फिर चौथा और ऐसे करते-करते वो कई सारे वीडियो देख लेता है और इसी चक्कर में उसका काफी समय भी निकल जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया जरा हटके कंटेंट देखने को मिलता है जो इंसान को बांध लेता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका ध्यान खींच लेगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कई सारे लोगों को जूतों का कलेक्शन रखने का शौक होता है और वो एक से बढ़कर एक और जरा यूनिक लुक के जूते रखते हैं। आप भी शायद फंकी और यूनिक जूते रखते होंगे लेकिन आपने ऐसा जूता नहीं देखा होगा जो वीडियो में दिखा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सजावट वाले जूते दिख रहे हैं। कहने का मतलब यह है कि नॉर्मल जूतों को पूरी तरह से सजा दिया गया है। ऐसा शायद दुल्हन के लिए किया गया हो या फिर लहंगे के साथ मैच करने की वजह से जूतों को कस्टमाइज किया गया हो। खैर कारण जो भी हो, वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर footwearbyaastha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब टैलेंट बिजनेस में बदल जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसे बता दो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत अच्छा लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नदी में फंसे कुत्ते के लिए देवदूत बनकर पहुंचे ये लोग, Video जीत लेगा आप लोगों का दिल

ऐसी खतरनाक फील्डिंग मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखी थी, आपने भी नहीं देखी होगी