सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे तो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। आप उन्हें देखने के बाद रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के आप जरूर रिएक्ट करेंगे क्योंकि ऐसा कुछ आपने पहले नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
ऐसी फील्डिंग कभी देखी है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़के क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि बॉलर बॉल फेंकता है और बैटिंग करने वाला बंदा भी मस्त शॉट मारता है। अब बाऊंड्री को रोकने के लिए फील्डर पूरे एफर्ट्स लगाता है। वो पूरी नजर बॉल पर बनाए रखता है और भागते उसे रोकने के लिए आता है। वो बॉल तक पहुंच भी जाता है मगर बॉल को रोक नहीं पाता है लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल वहीं सामने एक दीवार थी जो उसने बॉल के चक्कर में नहीं देखा और जाकर उससे टकरा जाता है। ऐसा डेडिकेटेड फील्डर आपने भी नहीं देखा होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कहां का है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
डांस करते इस आदमी ने ऐसा क्या कर दिया जो Video इतना वायरल हो गया, आप भी देखिए
नए शहर में पहुंची लड़की की दो लोगों ने की मदद, उसने Video बनाकर बताया पूरा किस्सा