1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने सुनी वैभव सूर्यवंशी चालीसा? सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

क्या आपने सुनी वैभव सूर्यवंशी चालीसा? सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

आप अगर क्रिकेट प्रेमी हैं और कल का IPL मैच देखा है तो फिर आपने तो वैभव सूर्यवंशी की कमाल की बल्लेबाजी भी देखी होगी। उसके बाद आज सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही छाया हुआ है। इसी बीच एक चालीसा भी वायरल हो रहा है।

वायरल चालीसा का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@THEPRAYAGTIWARI वायरल चालीसा का स्क्रीनशॉट

आप अगर क्रिकेट देखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़े पोस्ट देखते हैं तो फिर अभी आप जैसे ही सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आप देखेंगे कि हर तरफ वैभव सूर्यवंशी ही छाया हुआ है। वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक से बढ़कर एक मीम्स नजर आ रहे हैं जिन्हें देखकर कोई अपनी हंसी नहीं रोक सकता है। मगर इसी बीच एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसे देखकर इंसान वहीं पर रुक जाए और उस वीडियो को पूरे अंत तक देखे। इस वीडियो में एक चालीसा सुनाई दे रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वैभव सूर्यवंशी चालीसा हो रहा वायरल

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उस वीडियो में और कुछ नहीं बल्कि 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा' सुनाई दे रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अभी सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी चालीसा वायरल हो रहा है जो 2 मिनट 15 सेकंड का है। उसके शुरुआत के कुछ बोल आपको बताते हैं। उस चालीसा की शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि, 'वैभव सूर्यवंशी की गाथा, ध्यान से सुनिए इनकी कथा, क्रिकेट से जुड़ा है इनका नाता। जिला समस्तीपुर है घर, ताजपुर गांव में करें बसर। बचपन से भरा है इनमें गुण, क्रिकेट खेलने का खूब जुनून।' चालीसा में आगे भी बहुत कुछ है, आप खुद सुनिए एक बार और फिर आप इसे कई बार सुनेंगे।

यहां सुनें वो वायरल चालीसा

आपने अभी जो चालीसा सुनी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theprayagtiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिहारी सब पर भारी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तगड़ा है। तीसरे यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चंद्रशीला मंदिर पहुंचे पर्यटकों पर भड़का एक शख्स, Video में कारण भी बताया, आप भी देखें

छुट्टी मनाने अगर मनाली जाना है तो ये Video जरूर देख लें, शायद बदल जाए आपका इरादा