1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ के आशिकों के मोहब्बत जताने का तरीका देखा आपने? Video हो रह है वायरल

लखनऊ के आशिकों के मोहब्बत जताने का तरीका देखा आपने? Video हो रह है वायरल

एक शख्स ने नदी के किनारे कुछ लोगों के मोहब्बत जताने का तरीका देखा और वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/LUCKNOWCRITIC वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग जब कहीं घूमने के लिए जाते हैं या फिर अपने किसी काम से कहीं जा रहे होते हैं तो इस दौरान उन्हें कुछ ऐसा दिख जाता है जो उनका ध्यान खींच लेता है। ऐसे में कई सारे लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं और इंटरनेट पर बैठी जनता उसे देखती है। कई सारे वीडियो इतने यूनिक होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले तो शख्स नदी के बहाव को दिखाता है और बोलता है कि देखिए गोमती नदी का बहाव। इसके बाद वो जहां पर खड़ा था, वहां के पिलर को दिखाता है जिस पर कुछ आशिकों ने अपनी आशिकी दिखाई है।  किसी ने लिखा है, 'रिषभ लव पूजा' तो किसी ने 'आई लव यू सो मच बच्चा, बाबू सोना आई लव यू...2,3,4, 100, 1000, 10000' लिखा हुआ है। एक ने लिखा है, 'मैं बहुत दुख हूं लेकिन अभी मैं अकेले हूं, बहुत दुखी।' इसके अलावा किसी ने 'रिंकू देवी, रिंकू कुमार' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lucknowcritic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये पूजा कौन है बे। दूसरे यूजर ने लिखा- हरकत-ए-निब्बा निब्बी। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही लोगों ने लखनऊ की शक्ल बिगाड़ कर रखी है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल तो सब जाते हैं मगर इसकी एंट्री जरा हटके है, Video देख कई लोगों की यादें हुईं ताजा

ये आदमी इस संसार से काफी ऊपर उठ चुका है, तपस्या करने की जगह आप भी देखिए