आज के समय में शायद ही कोई आपको ऐसा मिलेगा जिसे AI के बारे में पता नहीं होगा। अगर बुजुर्ग लोग और छोटे बच्चों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर किसी को AI के बारे में पता है और लोग AI का जमकर यूज भी कर रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो अब तक न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो देख लिए होंगे जो AI जनरेटेड होंगे और रिएक्ट भी किया होगा। मगर कभी-कभी कोई ऐसा AI वीडियो दिख जाता है जो पहली नजर में AI से बना हुआ लगता ही नहीं है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक भिखारी दिखता है जो एक ठेली के पास खड़ा है। अब वो भिखारी वहीं पर खड़े होकर एक गाने की धुन पर डांस कर रहा है और डांस इतना गजब का करता है कि असली ही लगता है। अगर वो बंदा AI से बना हुआ नहीं होता और वीडियो असली होता तो कोई न कोई इस आदमी को जरूर ढूंढता और किसी डांस वीडियो में मौका देता, वो इतना कमाल का डांस कर रहा है। खैर वीडियो को जब गौर से देखेंगे तो कुछ गलतियां दिखेंगी जो बताएंगी कि वीडियो AI है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर free_boys_help नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.9 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने बताया कि यह AI वीडियो है मगर वहीं कई सारे लोगों को यह वीडियो असली लगा और उन्होंने भिखारी के डांस की तारीफ भी की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी की क्या मजबूरी होगी जो ऐसा करने को हुआ मजबूर, वायरल पोस्ट पर जरा नजर डालिए
ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन कभी देखा है आपने? Video जमकर हो रहा है वायरल