1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राजस्थान की दादियों का ये वायरल Video देखा या फिर नहीं, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

राजस्थान की दादियों का ये वायरल Video देखा या फिर नहीं, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोग राजस्थानी दादियों का जलवा बता रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो इतना वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SUPRIYA404 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर हर रोज आप भी एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारी चीजें हमें वायरल होते हुए देखने को मिलती हैं। अभी दादियों का वीडियो वायरल हो र हाँ है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर दो दादियां बैठी हुई हैं और वो किसी का इंतजार कर रही हैं। तभी नजर आता है कि एक और दादी आकर उस बाइक पर बैठ जाती हैं और लगता है कि अब ये तीनों एक साथ ट्रैवल करेंगी। मगर तभी एक दादा भी वहां आ जाते हैं और वो भी उसी बाइक पर बैठ जाते हैं। इसका मतलब बाइक तो एक है मगर उस पर सवारी 4 बैठे हुए हैं और फिर दादी बाइक में गियर डालती हैं और सभी वहां से फुर्र हो जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Supriya404 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जलवा है राजस्थानी दादियों का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस अकाउंट से तो वीडियो को कम लोगों ने देखा है मगर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट से पोस्ट किया जा रहा है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: ये है दुनिया की सबसे बुजुर्ग घोड़ी, जानें कितनी है उम्र, गधे को बनाया है अपना दोस्त

लड़की को समझ नहीं आई लड़कों की एक बात तो पूछा सवाल, लोगों ने फिर जमकर दिए जवाब