आज के समय में आपको वो हर इंसान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा जो स्मार्ट फोन चलाता है। बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिनके पास स्मार्ट फोन है मगर फिर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं। आप शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए ही अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है। लेकिन कभी-कभी मजेदार कंटेंट वाले रील भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने दोस्तों को पार्टी देने की बात कह रहा है। वो कहता है, 'मेरा नाम सुधांशु शर्मा है। मेरा जन्मदिन 18 फरवरी को है। मैं इन दोनों को पार्टी दे रहा हूं, मैं अपनी इच्छा से दे रहा हूं।' इसके बाद एक दोस्त पूछता है कि उसपर पार्टी देने के लिए कोई दबाव तो नहीं है। दूसरा पूछता है कि कोई प्रेशर तो नहीं है और दोनों सवाल के जवाब में वो यही कहता है कि ऐसा नहीं है। अब वीडियो में ट्विस्ट ये है कि एक ने उसके शर्ट को पकड़ा हुआ है और दूसरा पत्थर उठाए हुए है कि मना करेगा तो मार दूंगा। इस तरह तीनों दोस्तों ने एक फनी वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desi_bhayo88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रेम भाव से दोस्त से पार्टी मांगने का तरीका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई मैं भी इस बिना दबाव वाली पार्टी में जाना चाहता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने अच्छे दोस्त हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही तरीका पार्टी लेना का। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गजब था भाई।
ये भी पढ़ें-
रेलवे फाटक पर दिखा ऐसा नजारा जो आपको कर देगा हैरान, Video हो रहा है वायरल
बस यही देखना बाकी रह गया था, Video देख समझ नहीं आएगा की तारीफ करूं या हंसी रोकूं