1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार का ये अजूबा आपने देखा या नहीं? सड़क के बीचो-बीच लगा दिया पोल, शख्स ने बनाया Video

बिहार का ये अजूबा आपने देखा या नहीं? सड़क के बीचो-बीच लगा दिया पोल, शख्स ने बनाया Video

एक अनोखा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे शख्स बिहार के एक विधानसभा के एक गांव का बता रहा है। उस वीडियो में सड़क के बीच में एक बिजली का खंभा नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें लोगों को नजर आती है, वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वो इंटरनेट की जनता को भी यूनिक या फिर ध्यान खींचने जैसा लगता है तो फिर वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे एक से बढ़कर एक वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अतरंगी चीज शख्स दिखा रहा है और उसके बारे में बता भी रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक बिजली के खंभे को दिखा रहा है जो सड़क के बीचो-बीच लगा हुआ है। उसे दिखाते हुए शख्स बोलता है, 'बिहार अपने अजीबो-गरीब कारनामे के लिए विश्व में प्रसिद्ध है और उसका ही एक जीता-जागता उदाहरण आपको दिखेगा ये बिजली का खंभा जो एकदम रोड के बीच में गाथ कर रख दिया गया है।' इसके बाद वो बोलता है, 'इंजीनियर, ठेकेदर और जनप्रतिनिधि की नाकामी का यह सबूत है।' वीडियो में बताता है कि वो नौतन विधानसभा के तेलुआ में है। शख्स ने वीडियो में जो भी बताया और दिखाया उसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adityatiwari313 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये टेक्नोलॉजी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो समझ में नहीं आ रहा है कि पहले पोल आया या रोड। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा जुगाड़ तो कोई इंडिया वाला ही कर सकता है, Video देख आप भी कहेंगे यही बात

ट्रेन के दरवाजे पर लड़की बनवा रही थी रील, आंटी ने देखा तो उतार दिया भूत, देखें Video