1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के दरवाजे पर लड़की बनवा रही थी रील, आंटी ने देखा तो उतार दिया भूत, देखें Video

ट्रेन के दरवाजे पर लड़की बनवा रही थी रील, आंटी ने देखा तो उतार दिया भूत, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 08, 2025 11:52 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 11:59 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की ट्रेन के दरवाजे पर रील बनवाती नजर आती है। उसके बाद जो हुआ वो देख आप भी हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं उसमें से आधी जनता के सिर पर रील बनाने का भूत चढ़ा हुआ है और ये भूत कुछ इस कदर चढ़ा है कि रील के आगे उन्हें कुछ भी नजर नहीं आता है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर बात जब रील के लिए जान को खतरे में डालने की आ जाए तो यहां सोचने की जरूरत है। कई सारे लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। कोई बाइक पर स्टंट करता है तो कोई चलती ट्रेन के दरवाजे से लटकते हुए वीडियो बनवाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है। वो किसी गाने पर लिप्सिंग करते हुए रील बनवा रही है। वो कभी कैमरे में देखती तो कभी बाहर देखती है। तभी वहां आंटी जी आ जाती हैं और पहले तो उसे खींचकर अंदर की तरफ करती हैं। वो लड़की जैसे ही दरवाजे से थोड़ी दूर होती है, आंटी उसके सिर से रील का भूत उतारना शुरु करती हैं। आंटी उसे चांटे मारने लगती हैं और कई चांटे उसे मारती हैं क्योंकि इस तरह की रील बनाना अपनी जान के साथ खेलना है और किसी को भी ऐसा कुछ नहीं ही करना चाहिए। आप कभी भी रील के लिए अपनी जान को खतरे में मत डालिएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @prof_desi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी ने रील का सारा भूत उतार दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में सोते शख्स की जेब से पुलिस वाले ने निकाला फोन, उसके बाद का नजारा आप Video में देखें

इन दोनों की जोड़ी एकदम टक्कर की है, Video देख आप भी समझ जाएंगे, लोगों ने किए फनी कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।