1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियों का दिमाग अलग ही चलता है! इस लड़की की हरकत देख आ जाएगी हंसी, लोग भी ले रहे हैं मजे

लड़कियों का दिमाग अलग ही चलता है! इस लड़की की हरकत देख आ जाएगी हंसी, लोग भी ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 08, 2025 08:24 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 08:24 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वहीं कई सारे यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए मजे लिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो लोग पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें आप और हम देखते ही हैं। सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट होता है और उसी में से कुछ जो बहुत ही ज्यादा अतरंगी होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, ड्रामा, लड़ाई, स्टंट, डांस के अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपने पहले ऐसा कुछ शायद ही देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे दो अलग-अलग लेन बने हुए हैं। एक तरफ साइकिल लेन है और दूसरी तरफ पैदल चलने वाला लेन है और बीच में डिवाइडर है। अब एक लड़की वहां लगे बोर्ड को देखती है जिस पर बताया गया है कि किधर साइकिल लेन है और किधर पैदल चलने वाला लेन। इसके बाद लड़की ऐसा दिमाग लगाती है जिसे देख आपका हैरान होना तय है। दरअसल वो साइकिल वाले लेन की तरफ अपनी साइकिल चला रही है और खुद पैदल वाले लेन में चल रही है। इसे किसी ने रिकॉर्ड कर लिया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MashaSk26 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'नियमों का पालन करना अनिवार्य।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़कियों का दिमाग अलग ही चलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की है कुछ भी कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़की ऐसा ही दिमाग लगाती है। चौथे यूजर ने लिखा- ये कौन सा रुल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यूपी के लड़के Python सांप से भी नहीं डरते, वायरल Video कर देगा हैरान

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।