सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है जिसे देख लोग हैरान होकर सिर पीट लेते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि लोगों के दिमाग में एक सवाल छोड़ गया कि आखिर कोई अपनी बुद्धि का इतना गलत इस्तेमाल कैसे कर सकता है?
बुद्धि का इतना गलत इस्तेमाल आज तक किसी ने नहीं किया होगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट हुआ, जिसके ऊपर लिखा था। "बुद्धि का गलत इस्तेमाल" इस वीडियो में ऐसा कुछ दिखा कि लोग देखते ही रह गए। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि दो मजदूर एक मकान को बनाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान एक मजदूर एक कमरे के रैक पर बैठा हुआ है और वह दूसरे मजदूर से तगाड़ भर कर सिमेंट और गिट्टी देने को कहता है। जिसके बाद दूसरा मजदूर उसके कहने पर एक तगाड़ में गिट्टी और सिमेंट का मिश्रण घोलकर उसे ऊपर पकड़ाता है। लेकिन हाइट की कमी की वजह से उसके हाथ ऊपर तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है और सामान ऊपर पहुंचाने का एक दूसरा तरीका सोच लेता है।
वीडियो देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर
थोड़ी देर बाद उस मजदूर को वहीं बगल में रखी एक बाल्टी दिखती है, जिसे पलटकर वह उस पर चढ़ने के बजाए उसमें घुस जाता है। लेकिन इस तरीके से भी वह ऊपर बैठे मजदूर को माल नहीं पहुंचा पाता। उस मजदूर की ये हरकत देख ऊपर बैठा मिस्त्री अपना सिर पीट लेता है। बस वीडियो इसी पॉइंट पर खत्म हो जाता है। वह भी मन ही मन सोच रहा होगा कि अब इसे मैं क्या ही बोलूं? इस वीडियो पर कमेंट्स की तो बाढ़ आई हुई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई अभी फ्रेशर है" दूसरे ने लिखा, "ऐसे दिमाग को तो संरक्षित कर रखना चाहिए," तीसरे ने लिखा, "इसने तो हद ही कर दी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: केन वाली ग्रीन टी पी रही थी लड़की, आखिरी घूंट के बाद अंदर झांककर देखा तो पड़ा मिला एक चूहा