1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियों के साथ इस लड़के का Video हो रहा वायरल, देख लोगों ने कहा- ये तो खान सर की मौसी का लड़का है

लड़कियों के साथ इस लड़के का Video हो रहा वायरल, देख लोगों ने कहा- ये तो खान सर की मौसी का लड़का है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2025 07:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 07:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक जो कि दिखने में बिल्कुल खान सर की तरह दिखता है। वह कुछ लड़कियों के साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद उस युवक को खान सर की मौसी का लड़का बता रहे हैं।

खान सर की तरह दिखने वाले इस युवक का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
खान सर की तरह दिखने वाले इस युवक का वीडियो हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके है! एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें एक लड़का, जो हू-ब-हू मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर जैसा दिखता है, वह कई लड़कियों के साथ खड़े होकर सेल्फी लेता नजर आ रहा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का तो कहना है कि ये खान सर की मौसा का लड़का है। वहीं, कुछ लोग उसे खान सर का 'हमशक्ल' बता रहे हैं। 

Related Stories

वायरल वीडियो में दिखा खान सर की मौसी का लड़का

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसका चेहरा, हाव-भाव, और बोलने का अंदाज बिल्कुल खान सर से मिलता-जुलता है, वह कुछ लड़कियों के साथ खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सेल्फी लेते वक्त उसकी नजर जब फोन के कैमरे पर जाती है तो वह बोलता है, "अरे साला, ई त वीडियो बनता" वीडियो में वह खान सर की तरह ही मजेदार अंदाज में इस बात को बोलता है। जिसके बाद सेल्फी ले रही लड़कियां निराश होकर बोलती हैं, "भाग तेरी की रे..." 

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @puneetkumarmahavar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, कमेंट बॉक्स में लोग अपनी-अपनी थ्योरी पेश कर रहे हैं। कोई उस युवक को खान सर की मौसी का लड़का बता रहा है तो कोई उसे 10 साल पहले के खान सर ही बता रहा है। 

हाल में ही हुई है खान सर की शादी

खान सर, जिनका असली नाम फैजल खान बताया जाता है, बिहार के पटना में 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' चलाते हैं और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाखों छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। उनकी मजेदार टीचिंग स्टाइल और साधारण भाषा में जटिल विषयों को समझाने की कला ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। हाल ही में उनकी शादी की खबरें और रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ऐसे में, इस नए वीडियो ने लोगों को फिर से खान सर के बारे में बात करने का मौका दे दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: केन वाली ग्रीन टी पी रही थी लड़की, आखिरी घूंट के बाद अंदर झांककर देखा तो पड़ा मिला एक चूहा

'शर्म करो, कैसे मां-बाप हो!', Reel के लिए पैरेंट्स ने बच्ची की जान डाली खतरे में, डैम की रेलिंग पर बैठा कराया स्टंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।