1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या रिसेप्शन में खान सर की पत्नी ने दिखाया अपना चेहरा? यहां जानें वायरल Video का सच

Fact Check: क्या रिसेप्शन में खान सर की पत्नी ने दिखाया अपना चेहरा? यहां जानें वायरल Video का सच

 Published : Jun 11, 2025 10:15 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 11:16 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है और दावा किया गया है कि खान सर की पत्नी ने रिसेप्शन के दौरान घूंघट उठाकर अपना चेहरा दिखाया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा झूठा साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इंटरनेट, सोशल मीडिया और AI के इस दौर में फेक न्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला आया है देश के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के रिसेप्शन से जुड़ा हुआ। दरअसल, खान सर अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में पटना में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी की थी। इस रिसेप्शन में कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने शिरकत की थी। रिसेप्शन के दौरान खान सर की पत्नी घूंघट में थी। अब सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन से जुड़ा हुआ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि खान सर की पत्नी ने रिसेप्शन के दौरान घूंघट उठाकर अपना चेहरा दिखा दिया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shiv Verma Ji Peppeganj नाम के यूजर ने खान सर के रिसेप्शन का वीडियो शेयर किया है और लिखा है- "खान सर की वाइफ ने दिखाया अपना चेहरा।" वीडियो में दिख रहा है कि खान सर की पत्नी ने घूंघट उठाकर अपना चेहरा दिखाया है। अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, X और इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ बड़ी संख्या में शेयर की जा रही हैं।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या सामने आया?

खान सर की पत्नी से जुड़े वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद लेकर खान सर के रिसेप्शन से जुड़ी खबरें और तस्वीरें देखीं। हमें कहीं भी ऐसी कोई तस्वीर या दावा नहीं मिला जो कि खान सर की पत्नी द्वारा घूंघट उठाकर चेहरा दिखाने की पुष्टि करता हो। ऐसे में वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने ‘undetectable.ai’ नाम के एक AI जांच टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने जो रिजल्ट दिया उसमें सामने आया है कि ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि खान सर की पत्नी से जुड़ा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह AI द्वारा जनरेट किया गया है। ये वीडियो फर्जी है। लोगों को ऐसी किसी भी वायरल पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact check: असली नहीं है शेर वाला वीडियो, यहां जानें क्या है इसकी सच्चाई; IFS अधिकारी ने भी खोल दी पोल

Fact Check: बिहार में बंदूक की नोक पर स्कूल से टीचर को किया किडनैप? जानें क्या है पकड़ौआ विवाह के दावे का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।