1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. खान सर की कोचिंग में अचानक पहुंचे बिहार के गवर्नर, जानें फिर क्या हुआ; देखें Video

खान सर की कोचिंग में अचानक पहुंचे बिहार के गवर्नर, जानें फिर क्या हुआ; देखें Video

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 07, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 01:32 pm IST

बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग में राज्य के राज्यपाल आज अचानक पहुंच गए।

खान सर की कोचिंग पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान- India TV Hindi
खान सर की कोचिंग पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के फेमस शिक्षक खान सर की कोचिंग में आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक पहुंच गए। खान सर का असला नाम फैजल खान है। अभी हाल में ही खान सर की शादी हुई है। जिसके बाद उन्होंने एक धमाकेदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे और वैवाहिक जीवन के लिए बधाई दी थी। जिसके बाद वे(राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान) आज अचानक खान सर की कोचिंग पहुंचे और मुलाकात की। बता दें कि मशहूर शिक्षक खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी की, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहे। उनकी पत्नी का नाम एएस खान (AS Khan) है। 

इस रिसेप्शन पार्टी में खान सर को बधाई देने के लिए देश और बिहार के कई बड़े चेहरे पहुंचे थे। इस सूची में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत शिक्षा जगत के कई लोग और राजनीति जगत के नेताओं के नाम शुमार हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 2 जून को किया गया था। 

तेजस्वी यादव ने खान सर से पूछा था ये सवाल?

रिसेप्शन पार्टी के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने खान सर से पूछा था कि विवाह कब किए? इस पर खान सर ने कहा था, 'जब इंडिया पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, आप ही का मॉडल हमने अपनाया सर, चुपचाप से करके बाद में बताना है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।