शादी के बाद से ही खान सर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। भारत-पाक तनाव के बीच खान सर ने चुपके से शादी रचा ली थी और किसी को भी कानों-कान भी खबर नहीं लगी थी। शादी के बाद 2 जून 2025 को पटना के शगुना मोड़ पर उनका धमाकेदार रिसेप्शन हुआ। जहां बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। खान सर की रिसेप्शन पार्टी में सोशल मीडिया का ध्यान उनकी दुल्हन ने खींचा। जो घूंघट ओढ़े खान सर के साथ खड़ी थीं। खान सर की बेगम का चेहरा देखने के लिए लोग बड़े उत्सुक थे लेकिन उनकी सारी उत्सुकता धरे के धरे रह गई क्योंकि खान सर की बेगम का चेहरा घूंघट से ढका हुआ था।
रिसेप्शन के दौरान घूंघट में नजर आईं खान सर की बेगम
रिसेप्शन में खान सर अपनी पत्नी AS Khan के साथ पहली बार पब्लिकली नजर आए। AS Khan, जो सिवान की एक सरकारी अधिकारी हैं। रिसेप्शन के दौरान वे लाल लहंगे में दो दुपट्टों के साथ ऐसी सजी थीं कि मानो बॉलीवुड की हिरोइन शादी सेट पर पहुंची हो। एक दुपट्टा साड़ी के पल्लू की तरह, दूसरा घूंघट की शोभा बढ़ा रहा था। लेकिन ये घूंघट ही सोशल मीडिया पर असली हंगामे की वजह बन गया। लोग उत्सुक थे कि आखिर खान सर की बेगम दिखती कैसी हैं? लेकिन रिसेप्शन पर भी लोगों को खान सर की वाइफ का चेहरा देखने को नहीं मिला। इसी बीच एक बंदे ने अपने दिमाग की खुराफात दिखाते हुए खान सर की बेगम का चेहरा देखने के लिए AI का सहारा लिया और घूंघट के पीछे का चेहरा ‘रिवील’ कर दिया।
लड़के ने AI की मदद से चेहरा कर दिया रिवील
इंस्टाग्राम पर इस बंदे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें खान सर की बीवी का उनके चेहरे के AI-जनरेटेड तस्वीर दिखाई गई है। कुछ यूजर्स ने तो ये भी कहा कि रिसेप्शन में AS Khan ने एक-दो पल के लिए घूंघट उठाया था, और किसी चालाक फोटोग्राफर ने तस्वीर खींच ली। लेकिन भाई, खान सर ने तो अपनी बेगम की कोई फोटो पब्लिकली शेयर की ही नहीं, तो ये तस्वीरें सच्ची हैं या AI का कमाल? ये तो वही जाने!
खान सर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे बड़े लोग
खान सर ने अपनी शादी को इतना सीक्रेट रखा था कि उसका खुलासा करने में जासूसों को भी पसीना आ जाए। मई में हुई उनकी शादी में सिर्फ 10-15 करीबी रिश्तेदार शामिल थे। न ढोल, न बाजा, न इंस्टा रील। लेकिन 2 जून को पटना के शगुना मोड़ के एक भव्य बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन ऐसा हुआ कि पूरा शहर झूम उठा। 5,000 मेहमानों की भीड़, जिसमें बिहार के गवर्नर अरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, और फिजिक्स वाल्ला वाले अलख पांडे जैसे वीआईपी लोग शामिल थे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: