1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. AI ने कराया टाइम ट्रेवल! 80 में पहुंचे परिणीति-राघव से लेकर कियारा-सिद्धार्थ, पुराना जमाने का दिखा नया जादू

AI ने कराया टाइम ट्रेवल! 80 में पहुंचे परिणीति-राघव से लेकर कियारा-सिद्धार्थ, पुराना जमाने का दिखा नया जादू

कुल मिलाकर 80s AI ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर नॉस्टैल्जिया को एक नया डिजिटल रूप दे दिया है। बॉलीवुड और टीवी सितारे इस ट्रेंड के जरिए खुद को उस दौर की फैशन और फिल्मी दुनिया में कल्पना कर रहे हैं।

Written By: Jaya Dwivedie
Published : Sep 10, 2026 08:57 am IST,  Updated : Sep 10, 2026 08:57 am IST
सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का एक नया ट्रेंड तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस ट्रेंड के जरिए मौजूदा दौर के लोगों की तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में बदला जा रहा है। रेट्रो फैशन, पुराने जमाने के हेयरस्टाइल, रंग-बिरंगे आउटफिट और उस दौर की खास बॉलीवुड वाइब के साथ तैयार की गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आम यूजर्स के साथ अब बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।
1/8 Image Source : kiara, parineeti instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का एक नया ट्रेंड तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस ट्रेंड के जरिए मौजूदा दौर के लोगों की तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में बदला जा रहा है। रेट्रो फैशन, पुराने जमाने के हेयरस्टाइल, रंग-बिरंगे आउटफिट और उस दौर की खास बॉलीवुड वाइब के साथ तैयार की गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आम यूजर्स के साथ अब बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।
इस ट्रेंड में शामिल होने वाली चर्चित हस्तियों में कियारा आडवाणी भी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर AI से तैयार की गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा 1980 के दशक के कपल की तरह नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों का लुक उस दौर के फैशन से प्रेरित दिखाई देता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को डबल डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस में दिखाया गया है। वहीं कियारा के लुक में पिंक ड्रेस, पफ स्लीव्स और बड़े हूप ईयररिंग्स के साथ चूड़ियों जैसे एक्सेसरीज को शामिल किया गया है। पूरा लुक पुराने दौर के बॉलीवुड रोमांस की याद दिलाता है। कियारा ने इस तस्वीर के जरिए अपने फैंस को यह कल्पना करने का मौका दिया कि अगर वे दोनों 80s के दौर में होते तो कैसे दिखाई देते
2/8 Image Source : kiara instagram

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी इस वायरल ट्रेंड को आजमाया। AI से तैयार की गई तस्वीर में दोनों का आउटफिट एक-दूसरे से मैच करता नजर आया। कपल को एसिड-वॉश जींस और पिंक जैकेट में दिखाया गया है, जिससे तस्वीर को उस दौर का खास फैशन टच मिलता है। सोनाक्षी ने अपने लुक में ब्लैक टॉप को शामिल किया, जबकि जहीर ब्लैक शर्ट के साथ पिंक जैकेट में नजर आए। अभिनेत्री ने इस ट्रेंड के जरिए AI की मदद से पुराने दौर में अपने संभावित लुक की कल्पना की। उनकी तस्वीर ने यह भी दिखाया कि कैसे कुछ ही सेकंड में मौजूदा तस्वीर को पूरी तरह अलग दशक की स्टाइलिंग में बदला जा सकता है।
3/8 Image Source : Sonakshi sinha instagram

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इस रेट्रो ट्रेंड से दूर नहीं रहे। राघव ने सोशल मीडिया पर अपनी और परिणीति की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों को 80s से प्रेरित अंदाज में देखा जा सकता है। तस्वीरों के जरिए कपल ने पुराने दौर की यादों और साथ रहने की अपनी बॉन्डिंग को एक मजेदार AI ट्विस्ट दिया।
4/8 Image Source : Parineeti chopra instagram
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इस रेट्रो ट्रेंड से दूर नहीं रहे। राघव ने सोशल मीडिया पर अपनी और परिणीति की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों को 80s से प्रेरित अंदाज में देखा जा सकता है। तस्वीरों के जरिए कपल ने पुराने दौर की यादों और साथ रहने की अपनी बॉन्डिंग को एक मजेदार AI ट्विस्ट दिया।
राघव की पोस्ट में यह भाव नजर आया कि समय कोई भी हो, दोनों की जोड़ी हर दौर में साथ नजर आएगी। इस वजह से उनका पोस्ट सिर्फ फैशन ट्रेंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कपल गोल्स वाली फीलिंग भी देता नजर आया।
5/8 Image Source : Parineeti chopra instagram
राघव की पोस्ट में यह भाव नजर आया कि समय कोई भी हो, दोनों की जोड़ी हर दौर में साथ नजर आएगी। इस वजह से उनका पोस्ट सिर्फ फैशन ट्रेंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कपल गोल्स वाली फीलिंग भी देता नजर आया।
टीवी अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने इस वायरल ट्रेंड को अपने परिवार के साथ जोड़ा। उन्होंने AI की मदद से तैयार की गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पति और बच्चे के साथ रेट्रो अंदाज में दिखाई दीं। तस्वीर में पूरे परिवार को 80s के फैशन और विजुअल स्टाइल से जोड़ा गया है। अनिता का यह अंदाज इस ट्रेंड को और व्यक्तिगत बनाता है। जहां कई सितारे अपनी सोलो तस्वीरों या कपल फोटोज के जरिए AI ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं, वहीं अनिता ने इसे फैमिली मेमोरी की तरह पेश किया।
6/8 Image Source : anita hasnandani instagram

अभिनेत्री निमरत कौर ने भी इस वायरल AI ट्रेंड में अपना अंदाज दिखाया। उन्होंने एक विंटेज स्टाइल तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने नजर आईं। उनके लुक को 80s के फैशन के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे तस्वीर में पुरानी फिल्मों और मैगजीन फोटोशूट जैसी झलक दिखाई देती है।
7/8 Image Source : Nimrat kaur instagram
अभिनेत्री निमरत कौर ने भी इस वायरल AI ट्रेंड में अपना अंदाज दिखाया। उन्होंने एक विंटेज स्टाइल तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने नजर आईं। उनके लुक को 80s के फैशन के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे तस्वीर में पुरानी फिल्मों और मैगजीन फोटोशूट जैसी झलक दिखाई देती है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी 80s के इस AI ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने AI की मदद से तैयार की गई अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका लुक काफी अलग नजर आया। तस्वीर में श्वेता जींस और शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं और उनका पूरा अंदाज एक कॉलेज गर्ल जैसा रखा गया है। सिंपल आउटफिट और रेट्रो स्टाइलिंग के साथ अभिनेत्री की यह तस्वीर पुराने दौर की युवा फैशन की याद दिलाती है।
8/8 Image Source : Shweta tiwari instagram

Advertisement