1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाय को छानने के लिए भी कर दिया जुगाड़, Video देख लोगों ने दिया रिएक्शन

चाय को छानने के लिए भी कर दिया जुगाड़, Video देख लोगों ने दिया रिएक्शन

लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं या फिर कर सकते हैं, अगर किसी को यह जानना है तो फिर उसके लिए सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया ही है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं।

Jugaad, Indian Jugaad, Viral video, social media- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऐसा जुगाड़ कभी आपने देखा है?

ये दुनिया भले ही किसी और चीज के बिना चल जाए मगर जुगाड़ के बिना शायद ही चल पाए। उसमें भी हमारे देश में जुगाड़ बहुत ही कॉमन है। लगभग हर कोई कुछ न कुछ जुगाड़ करता हुआ दिख ही जाता है। इंडिया में अधिकतर काम तो जुगाड़ से ही होते हुए दिखते हैं और लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, वो जानने के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यहां ही जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर कुछ दिन में जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है जिसे आप और हम, दोनों ही देखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

चाय छानने के लिए किया जुगाड़

हर किसी के घर में चाय को सस्पेन से ग्लास या फिर कप में छानने के लिए चाय छननी तो होती ही है। आपके घर में भी होगी है लेकिन सोचिए किसी के पास अगर छननी नहीं है तो फिर वो चाय को कैसे छाने? ऐसे में ही जुगाड़ का आविष्कार होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सस्पेन के सबसे ऊपर एक कागज को चिपका दिया गया है और चाय उस कागज से होते हुए धीरे-धीरे कटोरी में आ रही है। इस तरह बिना छननी के ही शख्स ने चाय को छानने का काम करके दिखाया जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bilaleditzz20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- छननी वो क्या होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसा ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि कैंसर लोड हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भैया को खेतों में चलना लग रहा था आराम का काम मगर खुद का ही बन गया मजाक, देखें Video

हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो पाकिस्तानी कुछ इस तरह से बना रहे हैं! वायरल Video देख जरूर आएगी हंसी