1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंटेंट बनाने के लिए भाई ने गलत आदमी को चुन लिया, Video का अंत देगा गजब का सरप्राइज

कंटेंट बनाने के लिए भाई ने गलत आदमी को चुन लिया, Video का अंत देगा गजब का सरप्राइज

एक बहुत ही कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो के वायरल होने का कारण उसकी एंडिंग है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TERAKYALENADENA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में कई सारे लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के लिए मौजूद हैं। कई सारे लोग सोशल मीडिया की मदद से फेमस हो चुके हैं, कई सारे फेमस होना चाहते हैं तो वहीं कई सारे लोग ठीक-ठाक कमाई कर रहे हैं। इसी वजह से हमें सोशल मीडिया पर हर दिन भर-भर के वीडियो और कंटेंट देखने को मिलते रहते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जो शुरु में इमोशनल लगता है मगर अंत में आते ही वो फनी हो जाता है और लोगों हंसी आ जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई बार ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग किसी होटल या ठेली के पास जाते हैं और उन्हें बोलते हैं कि उनके पास पैसे नहीं है मगर भूख लगी है तो सामने वाला उन्हें पैसे के बिना ही खिला देता है। मगर इस वीडियो में उसका अलग वर्जन दिखा। वीडियो में दिखा कि एक बंदा रोटी को हाथ में लिए ठेली वाले के पास गया और बोलता है कि सब्जी गिर गई है। ठेली वाला बोलता है कि वो सब्जी दे देगा बस 10 रुपए लगेंगे तो यह बंदा पैसे नहीं है, ऐसा बोलता। इसके बाद वो इमोशनल होकर रोटी पर सब्जी डालकर उसका रोल बनाता है मगर अंत में वो खुद ही खा जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'कितना भला आदमी है' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमला अचानक से हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- यही फर्क तो हम में है और जानवरों में नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में खुद का कट गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये खुद खा गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

"इंडिया-अफगानिस्तान भाई-भाई", पासपोर्ट दिखाए बिना इंडियन बाइकर को मिल गई एंट्री, शख्स ने शेयर किया Video

आंटियों को Video बनाता देख शख्स ने कह दी ऐसी बात जो हो गया वायरल, लोगों की नहीं रुकी हंसी