1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई ने दिवाली पर किया कुछ अनोखा और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

इस भाई ने दिवाली पर किया कुछ अनोखा और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक शख्स ने दिवाली पर अनार को कुछ इस तरह जलाया जो अब तक किसी ने नहीं किया था और किसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ADITIWARI9111 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

दिवाली को बीते कुछ दिन हो गए हैं मगर अभी भी सोशल मीडिया पर उसी दिन के कारनामे और लोगों के कांड के वीडियो वायरल हो रहे हैं। आप भी जितनी बार सोशल मीडिया पर गए होंगे, आपको 2-3 वीडियो तो कम से कम ऐसे नजर आए होंगे जिसमें लोगों की कलाकारी और पटाखों के साथ स्टंट देखने को मिला ही होगा। अब तक बहुत सारे वीडियो वायरल हो चुके हैं और अभी भी ये थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे का कुछ अनोखा किया हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

आपने दिवाली पर खूब पटाखे फोड़े होंगे और दूसरों को फोड़ते हुए भी देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में अनार को जलाते हुए नजर आ रहे हैं मगर उसका तरीका काफी अलग है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदे ने एक बाल्टी में शायद मिट्टी डाल रखी है और उसमें एक छत वाले पंखे को फिट कर दिया है। इसके बाद उसने तीनों ब्लेड पर तीन अनार लगा दिया और टेप से चिपका दिया। इसके बाद वो उन तीनों को साथ में जलाता है और जब अनार अच्छे से जलने लगते हैं तो पंखे के ब्लेड घूमने लगते हैं। बंदे की अनोखी हरकत के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चुल होने की भी हद होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं पंखे के उड़ने का इंतजार कर रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- चकरा है ये। चौथे यूजर ने लिखा- ये ट्राई करने के लिए पंखा चाहिए एक।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस में अपने गजब डांस से महफिल लूट ले गई ये लड़की, Video पर आए अंधाधुंध लाइक्स

नशे में धुत यात्री ने बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में मचाया हंगामा, Crew ने इस तरह किया इलाज