A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके पास जिंदगी का Pro Version होगा पक्का, हरकत देख आपको भी लगेगा ऐसा ही

इसके पास जिंदगी का Pro Version होगा पक्का, हरकत देख आपको भी लगेगा ऐसा ही

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा करके दिखाया जो आप कॉपी नहीं कर सकते हैं और करना भी नहीं चाहेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SIMPLE__BANDAA_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां बड़ी कमाल की हैं। इन गलियों में कोई एक बार आ जाता है तो फिर आसानी से बाहर नहीं निकल पाता क्योंकि यहां छोटे-छोटे इतने सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं कि उसी में इंसान का अच्छा-खासा टाइम निकल जाता है। इसी कारण शायद लोग सोशल मीडिया को टाइम पास भी कहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे कमाल के वीडियो आपने अब तक देख लिए होंगे और साथ में कई सारे वायरल कंटेंट भी देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप एक बात बताइए। आपके घर में कहीं पर मधुमक्खियों का एक बहुत बड़ा छत्ता लगा है तो आप वहां से बचकर निकलना चाहेंगे या फिर जाकर उस छत्ते को छेड़ेंगे? जाहिर सी बात है कि आप बचकर निकलेंगे मगर एक शख्स ने इसका उलट किया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ डालता है और एक हाथ भरकर मधुमक्खियों को उठाता है और अपने सिर पर रख लेता है। डरना तो दूर की बात है, वो तो आनंद ले रहा है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Simple__Bandaa_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई का कंटेंट कोई कॉपी नहीं कर सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये क्या इनके रिश्तेदार हैं या फिर घर वाले। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब अलग ही औरा है भाई का। तीसरे यूजर ने लिखा- ये गजब है। चौथे यूजर ने लिखा- बड़ा हाई लेवल कंटेंट है भाई का। एक अन्य यूजर ने लिखा- मतलब अलग ही लेवल का बंदा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एंट्री के समय हुए हादसे से बाल-बाल बची दुल्हन, Video आपके भी उड़ा देगा होश

बाइक पर हवाबाजी करती लड़की का Video वायरल, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात