सोशल मीडिया की गलियां एक अनोखी गलियां हैं क्योंकि यहां दुनिया भर की अतरंगी चीजें पोस्ट होती हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा होता है। आप भी अगर इन गलियों में घूमा करते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि हर दिन कितनी तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ अतरंगी चीज ही देखने को मिली। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने सड़क पर जाते समय या फिर गूगल पर या फिर सोशल मीडिया पर न जानें कितनी तरह मोटर साइकिल देखी होंगी। कुछ अपने लुक के कारण आपको पसंद भी आई होगी और आप लोगों को वैसा ही कुछ खरीदने की सलाह भी देते होंगे या फिर खुद खरीदने की सोचते होंगे। मगर अभी जिस अनोखी बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है, वो आप खरीद तो नहीं सकते हैं मगर जिसने बनाया है उसके दिमाग की तारीफ जरूर करेंगे। वीडियो में दिखता है कि एक बंदे ने पेड़ के V शेप के हिस्से में पहिया, मोटर और आगे हैंडल लगाकर उसे ही बाइक बना दिया है और वो मजे से उसे चला भी रहा है। आप वीडियो में खुद देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @r1hman नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये बंदा Automobile industry वालों का Business बंद कराके मानेंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पेड़ से ही बाइक बना डाली। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिर्फ 1 ही प्रोडक्ट होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इस तरह की गाड़ी बनाना एलन मस्क से भी नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो बहुत गजब का इंजीनियर लग रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन लोगों में तो कुछ ज्यादा ही इंसानियत है, उनकी बातें सुनने के बाद आप भी माथा पकड़ लेंगे
ताजमहल से सीधे लाल किले का हिडन रास्ता? राजा गुर्जर का ये Video आप भी देखें, हो रहा है वायरल