सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जब कभी भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करेंगे, आपको से बढ़कर एक वीडियो नजर आएंगे। कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिन्हें देख लोगों को हंसी आती है और उनका मनोरंजन होता है। कुछ वीडियो को देखने के बाद लोगों को उस बंदे की बेवकूफी पर गुस्सा आता है। कभी-कभी फूड एक्सपेरिमेंट का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में कुछ अलग नजर आता है। वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गरीब आदमी सड़क पर चल रहा है। उसके कपड़े पुराने और गंदे हैं। शायद वो उसी सड़क पर कहीं रहता और सोता होगा। वो उस सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों और रोकता हुआ दिखता है। ऐसा वो इसलिए करता हैं क्योंकि वहां सड़क के किनारे एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खड़ी है और सड़क पार करने के लिए मौका ढूंढ रही है। किसी भी आदमी ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका और उस बंदे ने जब वो देखा तो वो गाड़ियों को रोकने लगता है। वो सड़क के बीच में आ जाता है और फिर वो उस महिला को और पीछे खड़ी एक दूसरी महिला को सड़क पार करवाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने सब खो दिया मगर इंसानियत नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर सुपरमैन कॉस्टयूम नहीं पहनता। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान इसका भला करे। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी हीरो कैप नहीं पहनते। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली इंसान।
ये भी पढ़ें-
चैत के समय कटनी करने का यह तरीका बहुत बढ़िया है, Video हो रहा है वायरल
इसे कहते हैं मौत को छूकर टक्क से वापस आना, वायरल Video आपके होश उड़ाकर रख देगा