1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चैत के समय कटनी करने का यह तरीका बहुत बढ़िया है, Video हो रहा है वायरल

चैत के समय कटनी करने का यह तरीका बहुत बढ़िया है, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 12:47 pm IST

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर ही पसंद आएगा। कटनी के समय गर्मी से बचने के लिए कुछ लोगों ने गजब का दिमाग लगाया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में आप जहां जाएंगे, वहां आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका दिमाग हमेशा जुगाड़ करने में घोड़े की रफ्तार के साथ दौड़ता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी इंस्टाग्राम पर वायरल होते हैं, कभी फेसबुक पर तो कभी एक्स प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। आपने भी देखे ही होंगे। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जो खेतों में कटनी के समय गर्मी से बचने के लिए किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे गेहूं के खेत में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि खेतों में गेहूं की फसल लहरा रही है और वहीं सामने से चार लोग एक टेंट को लिए हुए आगे की तरफ आ रहे हैं। कुछ दूर आने के बाद वो उस टेंट के एक जगह पर रख देते हैं और फिर उस टेंट की वजह से जिस जगह छांव आती है, वो वहां खड़े होकर फसल की कटनी करने लगते हैं। इस तरह उनका काम भी हो गया और उन्हें गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ा। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चैत के समय कटनी करने का यह तरीका बहुत बढ़िया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ई तो बढ़िया जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहारी जुगाड़। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनोवेटिव थॉट।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं मौत को छूकर टक्क से वापस आना, वायरल Video आपके होश उड़ाकर रख देगा

इस भाई को तो 11 मुल्कों का जल विभाग ढूंढ रहा होगा, Video आपको भी कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।