1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मसालों के पैकेट को लेकर बंदे ने बताया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मसालों के पैकेट को लेकर बंदे ने बताया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 01:50 pm IST

एक शख्स ने मसालों के पैकेट को लेकर ऐसा जुगाड़ दिखाया जो शायद उन्हें बनाने वाली कंपनियों को भी नहीं पता होगा। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया अपने यूजर्स को अपने कंटेंट से हैरान तो जरूर ही करता है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और वहां के कंटेंट को देखने के बाद आप भी हैरान हुए होंगे। कई बार ऐसे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर दिख ही जाते हैं कि इंसान हैरान हो ही जाता है। कभी-कभी गजब के जुगाड़ वायरल होते हैं और वो लोगों को हैरान इसलिए करते हैं क्योंकि उन्होंने इस तरह से कभी सोचा ही नहीं था या फिर उन्हें पहले ऐसा कुछ पता ही नहीं था। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें भी गजब का जुगाड़ है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब मार्केट से मसाले का पैकेट लाते होंगे तो उसे खोलने के बाद आप उसे दोबारा फिर से पैक तो नहीं ही कर पाते होंगे। लेकिन एक बंदे ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। वीडियो में नजर आता है कि वो पैकेट को खोलने के बाद सबसे पहले तो साइड को दोनों मोड़ को काटता है। इसके बाद सामने वाले में से एक को अंदर की तरफ मोड़ देता है और साइड वाले एरिया को 50-50 रेशियो में अंदर की तरफ मोड़ता है। उसके बाद वो बचे हुए एक पार्ट को अंदर डालकर फिट कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mem.escom14 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, 'आधी जिंदगी चली गई ये आज पता चला।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 लाख 37 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किसी ने कंपनी को बताया कि उनके पैकेट ऐसा भी कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बनाने वाले भी इसके बारे में नहीं जानते होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो लेटेस्ट न्यूज है। चौथे यूजर ने लिखा- मैंने किया था मगर फिर खुल नहीं रहा।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर जाते चचा को देख आप हो जाएंगे हैरान, Video में दिखेगा इसके पीछे का कारण

ये देखो इन लोगों की बेवकूफी, Video देख आप भी सोचेंगे कि लोग ऐसा क्यों करते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।