सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिसमें लोगों की बेवकूफी भरी हरकत देखने को मिलती है। लोग ऐसी-ऐसी बेवकूफी करते हैं जिसका कोई हिसाब ही नहीं होता है। कुछ लोगों को अपनी बेवकूफी का इनाम भी मिलता है तो कुछ लोग बच जाते हैं लेकिन देखने वाले के मन में एक ही सवाल उठता है कि ऐसा कुछ करने की जरूरत ही क्या थी। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और आप भी ऐसे कई वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो कुछ ऐसा ही है कि उसमें दो लड़कों की बेवकूफ हरकत नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक वार्टर पार्क है। वाटर पार्क में झूले लगे होते हैं जिससे झूलकर लोग नीचे सीधे पूल में आते हैं। अब वीडियो में नजर यह आ रहा है कि जहां पर झूला खत्म होता है उसी जगह पर दो लड़के खड़े हैं। दो अलग-अलग झूलों का एंड और दोनों के सामने दो लड़के। आप जानते ही होंगे कि इन झूलों से जब कोई नीचे आता है तो बहुत ही रफ्तार से आता है और ऐसे में किसी की लात इन लोगों को लग जाए, तो गर्दन टूटने से इनकी जान भी जा सकती है। लेकिन इन्हें इसकी परवाह नहीं है और ये लोगों के आने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों के आते ही ये झुक जाते हैं और फिर खड़े हो जाते हैं। लेकिन ऐसी हरकत में अगर टाइमिंग खराब हो गई तो भारी पड़ सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अजीब जाहिल किस्म के लड़के हैं। मां-बाप के बारे में भी नहीं सोचते।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- गैर जिम्मेदार और अशिक्षित लोग लग रहे हैं ये। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बना रहा है न, हीरो बनने के लिए।
ये भी पढ़ें-
लड़के ने हाई हील्स पहनकर किया रैंप वॉक, Video देख लोग बोले- 'इनका एक अलग देश होना चाहिए'
किसने बनाई होगी ऐसी व्हीलचेयर? देखने के बाद लोग बोले- 'नर्क में VIP सीट मिलेगी भाई को'