1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जहां IITian रुकता है वहां से बिहारी जुगाड़ शुरू होता है, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जहां IITian रुकता है वहां से बिहारी जुगाड़ शुरू होता है, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 06:15 pm IST

एक कमाल का जुगाड़ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बिहार का बता रहे हैं। आप जब उस जुगाड़ को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

जब कभी भी जुगाड़ की बात होगी तो सबसे ऊपर भारत के लोगों का ही नाम आएगा क्योंकि हमारे देश के हर कोने में कोई न कोई जुगाड़ करने वाला मिल ही जाएगा। हमारे देश के लोग ऐसा-ऐसा जुगाड़ करते हैं जिसकी कल्पना किसी ने की तक नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई जुगाड़ देखे होंगे। कभी-कभी तो कुछ ऐसे जुगाड़ भी दिख जाते हैं जो हैरान भी करते हैं और काम भी आ जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुआ अनोखा जुगाड़

आपने अलग-अलग फंक्शन और खाने वाले होटलों में देखा होगा कि वहां पर हाथ धोने या फिर पीने के लिए पानी को वाटर डिस्पेंसर पर रखा हुआ होता है। पानी का बड़ा सा कैन उस वाटर डिस्पेंसर पर होता है और नीचे लगे नल से लोग पानी निकालते हैं। लेकिन वायरल पोस्ट में इसके लिए भी जुगाड़ देखने को मिल गया। एक शख्स ने बांस में जुगाड़ लगाकर उसे ही वाटर डिस्पेंसर बना दिया है। आप सभी को पता है कि बांस अंदर से खोखला होता है तो बंदे ने उसका सही इस्तेमाल किया है। एक बांस में नल फिट किया और उसके ऊपर पानी का कैन रख दिया है। इसके बाद उसे इस्तेमाल में लाने लगा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो जुगाड़ देखा उसे इंस्टाग्राम पर vishal1988soni नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा है, 'जहां आईआईटीयन रुकता है वहां से बिहारी जुगाड़ शुरू होता है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा अमेरिका समाज में डर का माहौल बना हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बात दिल्ली तक जाएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- बिहार में सब कुछ हो सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- फिर ये IIT पटना के स्टूडेंट का प्रोजेक्ट होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिहार है कुछ भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इस महान मिस्त्री को दंडवत प्रणाम करना चाहिए, चचा का काम देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

लोग राष्ट्र गान का कर रहे थे इंतजार मगर चचा ने हर किसी को कर दिया हैरान, एक बार आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।