1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग राष्ट्र गान का कर रहे थे इंतजार मगर चचा ने हर किसी को कर दिया हैरान, एक बार आप भी देखें Video

लोग राष्ट्र गान का कर रहे थे इंतजार मगर चचा ने हर किसी को कर दिया हैरान, एक बार आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 04:15 pm IST

एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि उसे जिसने देखा, वो हैरान हो गया। आप भी वीडियो देखेंगे तो हैरान होंगे क्योंकि आप अंदाजा ही नहीं लगा पाएंगे कि चचा क्या करने वाले हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को हंसी भी आती है, वो हैरान भी होता है और उसे समझ में भी नहीं आता कि वो क्या बोले। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं सोशल मीडिया पर तो फिर तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, आज हमारे पास एक ऐसा ही वीडियो है जो आपको इन तीनों भावों का एहसास एक साथ दिला देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और उसे देखने के बाद लोगों ने कैसे रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि चचा अपने कैमरे को एक जगह पर सेट करते हैं और रिकॉर्डिंग को चालू करने के बाद सीधे खड़े हो जाते हैं। वो सावधान मुद्रा में खड़े होते हैं जैसे हम और आप राष्ट्र गान के समय खड़े होते हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वो किसी भी पल राष्ट्र गान शुरू कर सकते हैं लेकिन चचा ने तो अचानक से कुछ ऐसा किया जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। वो अचानक 'ठा-ठा-ठा दुनिया की ठा-ठा-ठा, ठा-ठा-ठा दुनिया की ठा-ठा-ठा' करने लगते हैं। पूरे वीडियो में वो यही करते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 69kg_memes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं नेशनल एंथम का इंतजार कर रहा था। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे सच्ची लगा कि राष्ट्र गान सुनाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे राष्ट्र गान का इंतजार था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बोला डॉक्टर, कब तक ठीक हो जाएगा?

ये भी पढ़ें-

अरे भाई! कौए ने पूरे मोहल्ले से चुराई ऐसी चीज, देखकर आप भी कहेंगे- 'कलेक्शन जबरदस्त है'

'जो जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल मिलता है', आंटी जी के साथ जो हुआ आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।