1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सभी अविवाहित लड़कों को समर्पित विशेष ज्ञान, लड़की ने Video में बताई ऐसी बातें कि हो गया वायरल

सभी अविवाहित लड़कों को समर्पित विशेष ज्ञान, लड़की ने Video में बताई ऐसी बातें कि हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2025 11:50 am IST,  Updated : Mar 16, 2025 12:29 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लड़कों को कुछ जरूरी जानकारी दे रही है। वो बता रही है कि वो जब लड़की देखने को जाएं तो क्या ध्यान रखना है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक तमाम तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। और आप कभी भी यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि स्क्रोल करने के बाद आपको अगला वीडियो कैसा मिलेगा। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और उन्हें हंसी भी आती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अविवाहित लड़कों के लिए ज्ञान दे रही है। वीडियो में वो कहती है कि वो जब लड़की देखने को जाएं तो उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है। वीडियो में वह कहती है, 'आपको देखना है कि लड़की की तारीफ कौन और कितना कर रहा है। कहीं उसकी मां, बुआ, बहन और रिश्तेदार ये तो नहीं कह रहे हैं कि ये हमारी सबसे सीधी बेटी है, गाय है गाय, बोलना नहीं जानती है। हमारे पूरे खानदान की सबसे सीधी बेटी यही है।' अगर यह सब है तो इस लड़की में या तो प्रॉब्लम है या फिर इसे आसानी से बहकाया जा सकता है। वीडियो में आगे लड़की कहती है, 'आपको ऐसे में बोलना होगा कि कल अगर हमारे में नोक-झोंक होगा और तुम घरवालों को बताओगी तो वो तुम्हें बहकाएंगे...क्या तुम अपना निर्णय खुद नहीं ले सकती, तुम तो पढ़ी लिखी हो।' इसके बाद उसके दिमाग में चलेगा कि हां लोग मुझे बहकाते तो हैं और तब कमी फील होगा और फिर तुम्हारा रिश्ता चल सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Anuragtri04 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तो लड़कों ध्यान से सुन लो...जरूरी और विशेष खबर जनहित में जारी। नोट: सभी अविवाहित लड़कों को समर्पित विशेष ज्ञान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रीलेशनशीप टीचर भी मार्केट में आ ही गई है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सही जानकारी।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं मौत को सामने से आते हुए देखना, वायरल Video आपके भी उड़ा देगा होश

'आज तो बड़ा भूकंप आएगा भाई भाग लो', कपल का डांस Video देख लोगों ने किया ऐसा कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।