1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंख बंद करने के बाद किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, वरना कुछ ऐसा हो सकता है

आंख बंद करने के बाद किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, वरना कुछ ऐसा हो सकता है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 02:41 pm IST

किसी फंक्शन का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि ऐसे ही लोगों को ट्रस्ट इश्यूज होना शुरू होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते रहते हैं। आप इंस्टाग्राम पर चले जाइए, फेसबुक चलाइए या फिर एक्स जैसे किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, आपको हर जगह तमाम तरह के पोस्ट देखने को मिलते ही रहेंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान के अनोखे ना की फोटो वायरल होती है। इसी तरह तमाम तरह के पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मंच पर 6 लोग खड़े हैं। सभी की आखों पर पट्टी बंधी हुई है और उनके सामने दो लोग रस्सी लिए खड़े हैं। एक शख्स कहता है कि म्यूजिक शुरू होगा और उसके साथ ही आपको कूदना शुरू करना है। मतलब उन्हें रस्सी कूदना है। आदमी तीन तक काउंट करता है और उसके बाद लोग कूदना शुरू करते हैं लेकिन असली ट्विस्ट यहीं है। वो रस्सी को घुमाने की जगह दूर फेंक देते हैं और वो सभी लोग जिनकी आंखों पर पट्टी होता है, वो फालतू में कूद रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MashaSk26 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए बंद आंखों के साथ किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 76 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेचारों के साथ स्कैम हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल बना रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी पर भरोसा मत करो मेरे दोस्त।

ये भी पढ़ें-

'हड्डियां टूटे तो टूटे पर नवाबी न घटे', स्कूटी पर फ्लेक्स करने वालों का जरा हाल तो देखिए

नोएडा: आखिर ऐसा क्या हुआ था जो थार चालक वाहनों को टक्कर मारते हुए भागा, सामने आया उससे पहले का Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।