सोशल मीडिया की दुनिया पूरी तरह से अलग है और यह अलग इसलिए है क्योंकि यहां तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो और फोटो नजर आते हैं जिसे देखने की उम्मीद किसी ने पहले नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे। कुछ पोस्ट देखकर हंसी आई होगी, कुछ ने हैरान किया होगा तो वहीं कुछ ऐसे भी पोस्ट होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और हंसी भी आती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी खंभे के नीचे बैठा हुआ है। वो शायद नशे में धुत्त है। अगर वो नशे में गिरा तो उसके सिर में चोट भी लग सकती है। इसकी चिंता एक दूसरे आदमी को है और वीडियो में नजर आता है को वो उसके लिए बचने का जुगाड़ कर रहा है। वो एक कार्टून को कुछ दूरी पर रखता है कि अगर वो नीचे गिरा तो उसका सिर उसी पर गिरे। इसके लिए वो हाइट और बेस की दूरी अपने हाथों से मापता नजर आता है। यह देख हर किसी को अपने स्कूल समय में पढ़े 'पाइथागोरस थ्योरम' की याद आ गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के ऊपर लिखा है, 'भाई ने असली लाइफ में पाइथागोरस थ्योरम लगाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा साइंटिस्ट समाज डरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- तब भी लोग बोलते हैं कि मैथ पढ़कर फायदा नहीं होता, देखो अब। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई दिल से अच्छा है और मैथ में प्रो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छा यहां यूज होना था मैथ्स का।
ये भी पढ़ें-
ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं, हरकत देख आप भी कहेंगे- 'सही बात है'
काम को आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़, एक बार आप भी देखिए Video