1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक को कुछ यूं करवाया मॉडिफाई कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी देखकर किया रिएक्ट

बाइक को कुछ यूं करवाया मॉडिफाई कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी देखकर किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 06:13 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में एक आदमी अपनी बाइक के साथ नजर आ रहा है। लेकिन वो बाइक नॉर्मल नहीं है बल्कि वो मॉडिफाईड बाइक है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी मॉडिफाईड बाइक कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। उन्हीं में से कुछ ऐसे भी नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं। कुछ लोगों का जुगाड़ हैरान कर देता है तो कभी लोगों का स्टंट देख हैरानी होती है। कभी लोगों की क्रिएटिविटी हैरान कर देती है तो कभी कोई और पोस्ट देखकर लोग हैरान हो जाते हैं मगर हैरानी तो हो ही जाती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी बाइक पर बैठा हुआ है और उसे बैक करते हुए पार्किंग से बाहर निकाल रहा है। लेकिन उसकी बाइक नॉर्मल नहीं है बल्कि उसने उसे मॉडिफाई करवाया हुआ है। शख्स की बाइक चारों तरफ से कवर है। उसने चारों तरफ से उसे लोहे से कवर करवाया हुआ है। कोई दिक्कत न हो इसके लिए उसमें एक्स्ट्रा पहिए भी लगे हुए हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'chacha z+ security.' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफई लोगों ने देख लिया है और 12 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमसे जो टकराएगा वो बिखर जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह अंकल। तीसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ पाकिस्तान में हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- चालान घर पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक होते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए लोग, कुछ इस तरह दे रहे हैं अपना रिएक्शन

इंसानियत अभी भी जिंदा है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।