पाकिस्तान से एक अभी एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी तेजी से खींचा है। दरअसल बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है और उस ट्रेन के अंदर 500 से अधिक यात्रियों के मौजूद होने की खबर मिल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सेना के एक्शन का विरोध करने के लिए LBA ने ऐसा किया है और ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। LBA ने जिस जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया है वो अभी एक सुरंग के अंदर खड़ी है। इस खबर के आ जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग एक्टिव हो गए और अपना-अपना रिएक्शन देने लगे। आइए आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।
1. पाकिस्तान पहले हमारी एयरलाइन्स को हाईजैक कर लेता था
एक्स प्लेटफॉर्म पर @IndianSinghh नाम के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है और उसमें लिखा है, 'पाकिस्तान पहले हमारे एयरलाइन्स को हाईजैक कर लेता था, अब बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया है जिसमें 178 यात्री सवार हैं, कर्म किसी को नहीं छोड़ता, सचमुच किसी को नहीं।'
2. भाई इन बंदों ने ट्रेन ही हाईजैक कर दिया
एक्स पर ही @GranthMidha नाम के अकाउंट से भी एक पोस्ट किया गया है। उसमें लिखा है, 'भाई इन बंदों ने ट्रेन ही हाईजैक कर दिया। बलोच लिबरेशन आर्मी, आप लोगों को क्या हो गया है?'
3. पाकिस्तान की खबर पता चली?
एक यूजर ने अपने अकाउंट @Social_adict से पोस्ट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान की खबर पता चली? ट्रेन ही हाईजैक कर लिया है।' इस कैप्शन के साथ हैरान होने वाली और एक आंख से निकलने वाले आंसू भी शेयर किए हैं।
ये भी पढ़ें-