1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डॉक्टर को 15 साल के लड़के ने ऐसा क्या बताया कि Video हो गया वायरल, आप भी देखें

डॉक्टर को 15 साल के लड़के ने ऐसा क्या बताया कि Video हो गया वायरल, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 12, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 01:56 pm IST

एक डॉक्टर ने अपने एक मरीज की बात करते हुए उसके बारे में ऐसी बात बताई कि अब वीडियो ही वायरल हो गया है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग तमाम वीडियो और फोटो को पोस्ट करते रहते हैं। उन्हीं में से कुछ वीडियो और फोटो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे जिन्हें आप देखकर उसके मुताबिक रिएक्ट करते होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आता है। कभी छोटी बातों पर लड़ने वालों का वीडियो वायरल होता है तो किसी वायरल वीडियो में कुछ अलग देखने को या सुनने को मिलता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग मिलेगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक डॉक्टर अपने क्लिनिक या फिर कैबिन में बैठे हुए हैं और उनके हाथ में एक एक्स-रे की रिपोर्ट है। वीडियो में वो कहते हैं, 'मैंने इसका एक्स-रे देखने के बाद इससे पूछा रहा हूं कि बीड़ी-सिगरेट पीता था क्या?' इसके बाद डॉक्टर कहते हैं, 'बोल रहा है कि छोटा था तब पीता था और अभी इसकी उम्र 15 साल है।' अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है कि बच्चा अभी 15 साल का है और बोल रहा है कि वो जब छोटा था तब बीड़ी-सिगरेट पीता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dassrripan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही साथ में 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो जिंदगी जी लिया, 15 साल बहुत है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई 4 दिन की जिंदगी होती है, वो तो 15 साल जी लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- गुरु जी के चरण छू। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video को देखकर लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

अच्छा तो ऐसे करना था पाइथागोरस थ्योरम का इस्तेमाल, बंदे का Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।