आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत कॉमन हो गया है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद तो होंगे। आप इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं और जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पानी भरा हुआ है। शख्स एक तरफ से दूसरी तरफ जाना चाहता है। वो बहुत ध्यान से एक जगह पर पैर रखता है लेकिन उसी जगह पर उसके साथ खेला हो जाता है। दरअसल वो यह सोचकर पैर रखता है कि दूसरा पैर सीधे पानी के दूसरी तरफ रखेगा लेकिन वो जहां पर पहला पैर रखता है, वहां बहुत बड़ा गड्ढा था और उसी में गिर जाता है। पूरी तरह से वो उस कीचड़ वाले पानी में गिर जाता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kazkizu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसने वाली इमोजी शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे लगा यह इतना गहरा नहीं होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह गलत कदम था। तीसरे यूजर ने लिखा- यह देखकर मुझे बहुत जोर से हंसी आई।
ये भी पढ़ें-
अच्छा तो ऐसे करना था पाइथागोरस थ्योरम का इस्तेमाल, बंदे का Video सोशल मीडिया पर वायरल
ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं, हरकत देख आप भी कहेंगे- 'सही बात है'