1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ पैसों में बंदे ने खोल दी अपने झूठ की पोल, Video देख हैरान हो जाएंगे आप

कुछ पैसों में बंदे ने खोल दी अपने झूठ की पोल, Video देख हैरान हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2025 04:22 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 04:23 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको ट्रस्ट इश्यूज होने शुरू हो जाएंगे। आप वीडियो को देखने के बाद हैरान जरूर होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ छाया ही रहता है। लोग तरह-तरह के वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सोशल मीडिया पर अधिकतर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे। स्टंट से लेकर लड़ाई तक, जुगाड़ से लेकर बेवकूफी तक, हंसी-मजाक से लेकर डांस और टैलेंट तक, आपने हर तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा शायद ही कभी देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब कभी कहीं बाहर जाते होंगे तो सड़क पर देखा ही होगा कि कोई विकलांग व्यक्ति आपके पास आकर खाने के लिए कुछ पैसे मांगता होगा। लोग भी उस पर तरस खाते हुए उसे कुछ न कुछ पैसे दे ही देते हैं कि वो नौकरी नहीं कर सकता है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ हो, यह संभव नहीं है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक व्यक्ति जमीन पर बैठे हुए ही चलता है जैसे वो चल नहीं सकता है। एक आदमी उसे कुछ पैसे देता है और उसे भागने के लिए कहता है। फिर क्या वो उन पैसों को लेता है और भागकर दिखा देता है। इसके साथ ही यह पता चल जाता है कि वो नाटक कर रहा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है और काई लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये इसी तरह से लोगों से रुपये मांगता है, अपना हुनर दिखा कर स्वरूप नगर कानपुर में। मधुराज मार्ग पर मिल जाएगा, जिसे भी इसका टैलेंट देखना हो, देख सकता है।

ये भी पढ़ें-

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल होगा कभी सोचा नहीं था, Video हो रहा है वायरल

नेपाली स्टूडेंट के भाषण का Video इंटरनेट पर जमकर हो रहा है वायरल, लोगों को 'Hitler' की आई याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।