1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी अपनी अलग ही दुनिया में जी रहा है, वायरल Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

ये आदमी अपनी अलग ही दुनिया में जी रहा है, वायरल Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 05:51 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हैं वरना आज के समय में तो बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही जहां आप तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखते होंगे। सोशल मीडिया पर कभी जुगाड़ का वीडियो नजर आता है तो कभी हंसा देने वाली फोटो वायरल हो जाती है। कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी नौकरी के लिए भेजे गए अनोखे मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

मॉल, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन आदि जगहों पर जब आप जाते होंगे तो देखते ही होंगे कि वहां पर एस्केलेटर लगे हुए होते हैं। लोगों को ऊपर चढ़ने या फिर उतरने के लिए यह लगाया जाता है ताकि उन्हें आराम मिले। लेकिन सोचिए जब ऊपर चढ़ने वाले एस्केलेटर से आप नीचे उतरने लगे तो क्या होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी ऊपर जाने वाले एस्केलेटर से नीचे उतर रहा है। काफी नीचे तो वो आ गया है मगर पूरी तरह से उतर नहीं पा रहा है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @themayurchouhan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'उसकी यादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नाकामयाब कोशिश है ये। दूसरे यूजर ने एक GIF शेयर किया है जिसमें समय रैना 'नशे' बोलते हुए दिख रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो मैं हूं।

ये भी पढ़ें-

ये देखो एक मर्द अपने परिवार के लिए क्या-क्या कर सकता है, वायरल Video छू लेगा आपका दिल

ऐसे लोग होंगे तो मेट्रो का तो यही हाल होगा, आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।