1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो कुछ ज्यादा ही हैवी ड्राइवर निकला, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये तो कुछ ज्यादा ही हैवी ड्राइवर निकला, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

अभी स्क्रोल करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा नजर आया जिसे देखने के बाद आप भी वीडियो को कई बार देखेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/09_RACING_CLUB_SANGLI_2411 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का दौर सोशल मीडिया का है। हर इंसान जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा, सिर्फ कुछ लोगों को अगर छोड़ दिया जाए तो। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि वहां ऐसे कंटेंट या वीडियो देखने को मिलते हैं जो इंसान से कभी खुद नहीं देखा होता है या फिर सोचा तक नहीं होता है। ऐसे ही कंटेंट काफी वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जो कुछ दिखा, वो देखते ही आप कहेंगे कि ये तो बड़ा हैवी ड्राइवर निकला क्योंकि आपने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने आखिर ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बारिश के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में कुछ लोग गीली सड़क से अपनी बाइक पर जाते हुए नजर आते हैं और उसके बाद हैवी ड्राइवर की ड्राइविंग नजर आती है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा उसी रोड पर ऑटो चलाता है लेकिन वो ऑटो उल्टा चलाकर दिखाता है और उसी रफ्तार से ऐसा लगता है जैसे वो ऐसा अकसर करता है और उसे डर नहीं लगता है। अब यह तो नहीं पता चल पाया कि वीडियो कब और कहां का है क्योंकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अभी सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 09_racing_club_sangli_2411 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 67 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कोई नॉर्मल आदमी है। दूसरे यूजर ने लिखा- Reverse and Furious है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो Uno Reverse हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- मुझे भी यह सिखाओ। एक और यूजर ने लिखा- मतलब वो अलग ही लेवल का रिक्शा था।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगने का नया जुगाड़ आप देख सकते हैं, अभी Video हो रहा है वायरल

सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे