1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर सास-बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर जमकर की थप्पड़ों की बौछार; Video हो रहा वायरल

सड़क पर सास-बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर जमकर की थप्पड़ों की बौछार; Video हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराजगंज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर सास-बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा दिखाया गया है।

mother in law fight video, saas bahu fight video : सड़क पर सास-बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सास-बहू के बीच हुई मारपीट।

पारिवारिक कलह अक्सर छोटी-छोटी बातों से शुरू होती है और बड़े रूप ले लेती है। सास-बहू के रिश्ते में अपेक्षाएं, एडजस्टमेंट और पुरानी सोच अहम भूमिका निभाती है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज ये आई एक घटना समाज को आईना दिखाती है कि जहां रिश्ते टूट रहे हैं, वहां कानूनी हस्तक्षेप और जागरूकता की जरूरत है। दरअसल, महराजगंज जिले में पारिवारिक विवाद सड़क पर उतर आया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सड़क पर सास और बहू के बीच हुई कहासुनी थप्पड़ों की मारपीट में बदल गई। बहू ने अपनी सास पर एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा भरे बाजार में हुआ, जहां आसपास भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।  

नहीं पता चली मामले की वजह 

बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो में बहू द्वारा सास के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि, बहू घूंघट ओढ़े खड़ी है और अचानक सास की ओर बढ़कर थप्पड़ मारने लगती है। सास बचने की कोशिश करती नजर आती हैं, लेकिन बहू का गुस्सा थम नहीं रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग किया। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही विवाद के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

पुलिस ने बढ़चढ़कर शांत कराया मामला 

जिस समय सास-बहू के बीच ये हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा था उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति संभाली। जिसकी सराहना हो रही है। बताया जा रहा है कि, जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई लिखित शिकायत आती है तो आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

(महाराजगंज से विनय कुमार नायक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें -
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'इस पर वेब सीरीज बननी चाहिए'