हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे बोलने वाले आपको दुनिया के लगभग हर कोने में मिल ही जाएंगे। दूसरी तरीके से कहें तो इसका मतलब यह है भारत के लोग पुरी दुनिया में फैले हुए हैं। अब आप सोचिए कि किसी दूसरे देश में जाते हैं और वहां आपको हिंदी गाने सुनने को मिल जाएं, तो आपको कितना गर्व महसूस होगा। अभी सोशल मीडिया पर रूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको निश्चित रूप से गर्व महसूस होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और कौन सा हिंदी गाना गाया गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक प्रोग्राम का है जहां बहुत सारे लोग इकट्ठा हैं और वहीं पर एक विदेशी शख्स हिंदी गाना गा रहा है। वो पियानो को बजाते हुए वो गाना गा रहा है जो वैसे तो पुराना है मगर आज भी लोग बहुत ही मजे से सुनते हैं। वीडियो में दिखता है कि जो बंदा पियानो बजा रहा है वो 'मेरा जूता है जापानी' गाना गा रहा है। उसी भाषा से समझ में आ जाता है कि उसने शायद गाना गाने के लिए हिंदी सीखा या फिर उसने सिर्फ उस गाने के ही बोल याद किए हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि यह वीडियो कहां का है मगर उससे पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
कहां का है यह वायरल वीडियो?
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर सांसद संजय सेठ ने अपने अकाउंट @SethSanjayMP से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी भी दी है। कैप्शन में लिखा है, 'संगीत वैश्विक पटल पर कई देशों को जोड़ते हैं। यदि वह गीत हिंदी का हो फिर तो हर कोई जुड़ता ही है। यह गीत रूस में राष्ट्रपति ब्लादिमर पुतिन के आवास पर गाया गया था, तब वहां कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष मौजूद थे। इस गीत ने निःसंदेह कई दिलों को जोड़ा है। यह वैश्विक स्तर पर हिंदी का बढ़ता प्रभाव ही है कि आज रूस में भी हिंदी गाने गाए और सुने जा रहे हैं, वह भी रूसी कलाकारों के द्वारा। इसलिए हम कहते हैं कि हिंदी सबको जोड़ती है, भारत को भी और दुनिया को भी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
21 तोपों की सलामी 300 की स्पीड से 10 बार! आंटी का टैलेंट देख लोगों ने किए कमेंट, आप भी देखें Video
अरे बाप रे ये तो ट्रेन बना लिए हैं इसको! सड़क से जाते ट्रैक्टर को देख आप हो जाएंगे हैरान, लोगों ने भी किया रिएक्ट