आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अलग या फिर यूनिक दिखता है तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद लोग उस यूनिक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकी बहुत सारे लोग उसे देख सके। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर कई तरह के वीडियो हर दिन देखते ही होंगे और फिर आप यह भी जानते होंगे कि कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी ड्रामा और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क से एक ट्रैक्टर जा रहा है और उस ट्रैक्टर के पीछे एक ठेला बंधा हुआ है मगर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हैरान करने वाला नजारा दिखता है। दरअसल ट्रैक्टर ले जा रहे बंदे ने पीछे ठेली, उसके पीछे दूसरी ठेली, फिर तीसरी ठेली, फिर चौथी ठेली और ऐसे करते हुए न जानें कितनी सारी ठेली बांध रखी है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि कोई ट्रेन जा रही है जिसमें आगे इंजन है और पीछे कई सारे डिब्बे हैं। इसी वजह से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PRAMODRAO278121 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरे रेलवे विभाग में डर का माहौल, कहीं रेलवे घाटे में न चली जाए, भारत में इस नई टेक्नोलॉजी के आने से।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रैफिक पुलिस कहां पर है अब। दूसरे यूजर ने लिखा- भंडार है हमारा देश टेक्नोलॉजी का। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सी ट्रेन है भाई। चौथे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे बाप रे ये तो ट्रेन बना लिए हैं इसको।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
21 तोपों की सलामी 300 की स्पीड से 10 बार! आंटी का टैलेंट देख लोगों ने किए कमेंट, आप भी देखें Video
50,000 ₹ का Hair Dryer देख देसी मां ने दिया मजेदार रिएक्शन, बेटी की बोलती हुई बंद, Viral Video