Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को सोशल मीडिया पर उनके अजब-गजब जुगाड़ के लिए काफी प्रशंसाएं मिलती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स को बिना पंप बाइक के टायर में हवा भरते हुए दिखाया गया है। इस तकनीक को देखने के बाद यूजर्स भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसके सफल न होने का दावा किया मगर वीडियो में जो तरकीब दिखाई गई है उसे देखने के बाद लोगों ने भारत के जुगाड़ू आइडियाज के लिए किए प्रयासों की काफी तारीफ की है।
एक्स पर सामने आया वीडियो
एक्स पर इस वीडियो को @I_Am_AmeerAbbas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में पहले तो शख्स एक रबड़ का पहला सिरा बाइक के साइलेंसर पर लगाता है और फिर दूसरा सिरा टायर में। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर वो एक्सीलेटर ले—लेकर उसके धुएं के प्रेशर से टायर में हवा भरने का काम करता है। इस तकनीक को सोशल मीडिया पर उन लोगों के लिए संभवत: शेयर किया गया है जो यदि कहीं फंस जाएं तो अपनी बाइक में हवा भर सकें।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और पसंद किया है। इस वीडियो पर पहले यूजर ने लिखा कि, 'इसके लिए ये वाला पाइप साथ में रखना पड़ेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये technology भारत में ही रहना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसी टेक्नोलॉजी कितने रुपए किलो में मिल सकती है? मुझे दो चार किलो लेना है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'वैसे आईडिया बुरा नहीं है अगर यह सक्सेस है तो।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO
Video: स्कूटी पर बैठने का तरीका थोड़ा Casual है, दीदी के मजेदार कांड को देख यूजर्स भी लेने लगे मौज