1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 50,000 ₹ का Hair Dryer देख देसी मां ने दिया मजेदार रिएक्शन, बेटी की बोलती हुई बंद, Viral Video

50,000 ₹ का Hair Dryer देख देसी मां ने दिया मजेदार रिएक्शन, बेटी की बोलती हुई बंद, Viral Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 15, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 11:16 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देसी मॉम का रिएक्शन दिखाया गया है जो कि Dyson के Hair Dryer की कीमत पर दिया गया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर हास्य का विषय बना हुआ है।

desi mom hilarious reaction,desi mom review, desi mom on dyson hair dryer, dyson hair dryer price, v- India TV Hindi
बेटी के हेयर ड्रायर पर देसी मॉम का रिएक्शन। Image Source : IG/@AWWWNCHAL

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को उनके लग्जरी प्रोडक्ट्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा होगा। ऐसे वीडियोज पर कई बार मजेदार रिएक्शन भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसमें एक देसी मां ने अपनी बेटी के 50,000 ₹ के डायसन के हेयर ड्रायर पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो के चर्चा में आने के बाद अब इस पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मां ने अपनी बेटी से ड्रायर की कीमत सुनने के बाद उसकी बोलती बंद कर दी। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @awwwnchal नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में बेटी डायसन हेयर ड्रायर को बड़े उत्साह से खोलती हुई दिखाई दे रही है। उसकी मां पूछती हैं कि, 'कितने का है हेयर ड्रायर?' बेटी जवाब में बताती है '50,000 रुपये..' इस पर उनकी मां चेहरा बनाते हुए कहती हैं कि, 'इतने तो बाल नहीं हैं, सिर पर जितने सुखाने का ये ड्रायर लिया है।' वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है कि, 'डायसन की देसी मॉम रिव्यू।' वीडियो के कैप्शन में लिखा है— 'और बनो अमीर।'

सामने आए ऐसे रिएक्शन 

इस वीडियो को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'माँएँ हमें हमेशा ज़मीन से जुड़े रखती हैं, चाहे उत्पाद कितना भी शानदार क्यों न हो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'उन्होंने वही कहा जो हम सब सोच रहे थे, एक हेयर ड्रायर के लिए पचास हज़ार देना पागलपन है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे पूरा यकीन है कि सोशल मीडिया पर भारतीय माँओं को ही आधिकारिक उत्पाद समीक्षक होना चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'निवेश पर सबसे अच्छा रिटर्न आपकी मां की प्रतिक्रिया है, ड्रायर नहीं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'हर बार जब मैं कोई महंगी चीज खरीदता हूं, तो मुझे अपनी माँ की आवाज बिल्कुल ऐसी ही सुनाई देती है।'  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...' Viral हो गया दोस्तों का ये Video, 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया लाइक
 

Desi Jugaad Video: बिना पंप बाइक के टायर में भर दी हवा, Desi Jugaad देख दिमाग झन्ना जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।