Husband Wife Funny Video: इंस्टाग्राम पर पति-पत्नी और भाई-बहन की मजेदार जुगलबंदी तो आपने भी देखी ही होगी। ऐसे वीडियोज में लोगों की खुराफात को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। कुछ वीडियो में मर्द समाज मौज लेते हुए दिखाई तो किसी में महिला समाज पुरुषों पर भारी पड़ती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी अचानक चर्चा में आ गया है, जिसमें पति-पत्नी की जोड़ी का मजेदार अंदाज दिखाई दे रहा है। वीडियो में पति ने पार्टी में जाने के लिए बीवी को ऐसा चकमा दिया जिसे देखने के बाद वो भी शॉक्ड हो गई।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its.me_varshaaa और mr.sum.it नामक हैंडल से 'परमिशन लेने की निंजा टेक्निक' कैप्शन से शेयर किया गया है। वीडियो में पति अपने दोस्तों से बेड पर लेटे हुए फोन पर बात करता है जिसमें उसे पता चलता है कि वे लोग पार्टी करने जा रहे हैं। इस पर शख्स मना करते हुए कहता है कि, 'पूरा वीक दफ्तर से छुट्टी नहीं मिलती वीकेंड तो उसके पत्नी के साथ बिताना बनता है। पूरा वीक वो बेबी का ख्याल रखती है मेरा ख्याल रखती है, खाना बनाती है, साफ-सफाई करती है। हां! ये वीकेंड मैं उसके साथ हूं। आप लोग एन्जॉय करो, मैं बीवी की हेल्प करता हूं।' ये सारी बातें बीवी पीछे खड़े चोरी-छिपे सुन रही होती है तभी वो आकर कहती है कि, 'अगर तुम्हारा मन कर रहा है तो तुम चले जाओ।' इतना सुनते ही पति तपाक से बेड से उठता है और जाने लगता है। चूंकि, ये उसका ट्रैप था वो पहले से ही कपड़े पहनकर तैयार था ये देखकर उसकी बीवी शॉक्ड हो जाती है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखकर लाइक किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा है कि, 'मौका देखकर चौका मार ही दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अच्छा हुआ दूसरी बार बोलने नहीं दिया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत जल्दी बोल दिया भाईसाहब पूरी तैयारी कर के बैठा था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई पार्टी में ऐसा क्या था जो इतनी सुंदर बीवी को छोड़कर चला गया।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने बिल्कुल टाइम नहीं बर्बाद किया।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO
Video: स्कूटी पर बैठने का तरीका थोड़ा Casual है, दीदी के मजेदार कांड को देख यूजर्स भी लेने लगे मौज
संपादक की पसंद