भारत के लगभग हर शहर की व्यस्त सड़कों पर विदेशी सावधानी से कदम बढ़ाते हैं। चारों तरफ गाड़ियों की अनवरत आवाजाही, हॉर्न की आवाजें और कोई रुकने का नाम नहीं। ऐसा ही एक अनुभव सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ने शेयर किया। भारत में रहने वाली इस विदेशी महिला ने रोजमर्रा की जिंदगी के दो ऐसे पहलुओं को साझा किया है जिन्हें समझना उनके लिए अब भी मुश्किल है। इसमें व्यस्त सड़कों को पार करना और भीषण गर्मी के बारे में बात की गई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @midnightspole नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में पोलिना नाम की इस महिला ने भारत में यातायात के दौरान होने वाली अपनी परेशानियों का वर्णन किया है। उसने स्वीकार किया कि भले ही वह कुछ समय से भारत में रह रही है, फिर भी सड़क पार करना उसके लिए एक डरावना अनुभव बना हुआ है। वे कहती हैं कि, 'मैं यहां काफी समय से रह रही हूं और कुछ बातें मुझे अब भी पूरी तरह समझ नहीं आतीं। पहली बात तो ये है कि सड़क कैसे पार करते हैं? बस किस्मत के भरोसे। सड़क पार करने का कोई नियम ही नहीं है। बस सड़क की तरफ दौड़ते हैं और उम्मीद करते हैं कि सब ठीक हो जाए। ये मेरे लिए बहुत डरावना है।' वीडियो में, पोलिना इस बात से हैरान नजर आईं कि कई चौराहों पर संगठित प्रणाली की स्पष्ट कमी के बावजूद लोग आत्मविश्वास से चलती गाड़ियों के बीच से अपना रास्ता कैसे बना लेते हैं।
'दूसरी समस्या भीषण गर्मी'
पोलिना ने गर्मियों के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान से निपटने में होने वाली अपनी कठिनाई के बारे में भी बात की। वे कहती हैं कि, 'दूसरी बात, जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर होता है तो हर कोई बाहर कैसे रहता है? मैं इस तापमान में नहीं रह सकती। यहां तक कि रात में भी, अगर मुझे कहीं जाना होता है, तो अपनी कार तक पैदल जाना भी बहुत गर्म होता है। अगर मैं अभी दोपहर 1:30 बजे बाहर जाऊं और आधे घंटे धूप में बैठूं, चाहे छाया में ही क्यों न हो, लेकिन बाहर, तो मुझे लू लग जाएगी। उसके बाद मुझे अस्पताल जाना पड़ेगा। मैं इस तापमान को बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे समझ नहीं आता कि लोग यह कैसे कर रहे हैं।' इस वीडियो को एक "मुझे भारत से प्यार है" कैप्शन के साथ साझा किया गया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियसो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इनमें से कई यूजर्स ने भारत में सड़क पार करने के बारे में अपने विचार साझा किए। एक व्यक्ति ने उनकी चिंताओं से सहमति जताते हुए लिखा, 'हां, यह सच है, भारत में सुरक्षा नियमों की कोई परवाह नहीं करता।'
दूसरे ने लिखा कि, 'शुरुआती लोगों के लिए यह आसान नहीं है क्योंकि भारत में हमें इस तरह का कोई डर नहीं होता। इसीलिए सड़क पार करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।'
तीसरे ने लिखा कि, 'एक बार जब आप सड़क पार करना शुरू कर देते हैं, तो यह जटिल लग सकता है, लेकिन यह एक पहेली की तरह सुलझ जाता है, जिसमें हर टुकड़ा अपनी जगह पर फिट हो जाता है। यह केवल दो लेन वाली सड़कों के लिए मान्य है। चौड़ी सड़कों के लिए, मेट्रो का उपयोग करें।'
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि, 'सड़क पार करने का सबसे आसान तरीका क्या है? ड्राइवर से नज़रें मिलाएं।'
गौरतलब है कि, इससे पहले यूरोप की महिला ने भारत की तारीफ करते हुए एक वीडियो में बताया था कि, 'यूरोप को भारत क्या-क्या सीखना चाहिए।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत और यूरोप में गृहप्रवेश कैसे होते हैं, यूक्रेन की महिला ने Video में दिखाया; मिले 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज