भारत में आज भी यातायात के लिए ट्रेन एक बहुत सही और सबसे ज्यादा यूज होने वाला विकल्प है। आज भी भारत में एक बड़ी आबादी ट्रेन से ही सफर करती है। कुछ लोगों को ट्रेन से सफर करना पसंद होता है तो कुछ लोगों के बजट में ट्रेन का ही टिकट होता है तो वो ट्रेन से सफर करते हैं। वहीं कई लोग दूर सफर करने के लिए ट्रेन को सबसे ज्यादा आरामदायक मानते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि कारण अलग-अलग हैं मगर बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करती है मगर आज हम आपको ट्रेन के बारे में कुछ ऐसा बताएंगे, जो आप नहीं जानते होंगे।
ट्रेन में लगा होता है इमरजेंसी अलार्म चैन
आपको यह भी पता होगा कि ट्रेन के हर पैसेंजर कोच में इमरजेंसी अलार्म चैन लगा होता है जिसे चेन पुल्लिंग सिस्टम भी बोलते हैं। यह सिस्टम सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। कभी भी इमरजेंसी सिस्टम में इस चैन को अगर कोई खींचे तो लोको पायलट द्वारा ट्रेन के ब्रेक लगाए बिना भी पूरी ट्रेन रुक जाती है। मगर आज हम आपको यह बताएंगे कि यह सिस्टम काम कैसे करता है क्योंकि शायद ही कोई इसके बारे में जानता होगा। लोग बस इतना जानते हैं कि चैन को खींचने से ट्रेन रुक जाती है मगर कैसे रुकती है, यह हम बातएंगे।
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
आपको बता दें कि पूरी ट्रेन के अंदर एक मोटी पाइप होती है जिसे ब्रेक पाइप कहते हैं। इस ब्रेक पाइप में इंजन से लेकर पीछे गार्ड कैबिन तक 'एयर प्रेशर' भरा होता है। जब तक यह एयर प्रेशर बना रहता है, ट्रेन के पहिए अच्छे से घूमते रहते हैं। आपको बता दें कि ट्रेन के अंदर जो चैन लगे होते हैं वो एक इमरजेंसी ब्रेक वॉल्व से लगे होते हैं और चैन खींचते ही वो वॉल्व खुल जाती है। वॉल्व के खुलते ही ब्रेक पाइप की हवा तेजी से बाहर निकलने लगती है। इसके बाद ब्रेक सैलेंडर में हवा पिस्टन को धकेलती है और ब्रेक ब्लॉक व्हील्स को जोर से पकड़ लेते हैं। इस तरह ट्रेन में चैन खींचते ही अपने आप ब्रेक लग जाता है।
आपको इसके साथ ही यह भी बता देते हैं कि ट्रेन में चैन खींचने के बाद RPF को यह कैसे पता चल जाता है कि चैन किस कोच में खींचा गया था। बता दें कि जिस कोच से चैन खींचा जाता है, उसके बाहर एक छोटी सी लाइट जलने लगती है और कोच से हवा निकलने की आवाज तब तक बंद नहीं होती है जब तक RPF वाले या कोई गार्ड आकर उसे खुद से रिसेट नहीं करते हैं और इस तरह पता चल जाता है कि किस कोच से चैन खींचा गया था। आपको बता दें कि यह सब जानकारी एक पोस्ट में दी गई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर लड़ते दो सांड का Video हुआ वायरल, लोगों ने कुछ यूं लिए मजे
सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video