A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में आपको यह बताना है कि इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं। इसके लिए आपको 10 सेकेंड का समय दिया गया है।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमारे दिमाग का दही कर के रख देती हैं। देखने में ये आसान तो लगता है लेकिन इन्हें हल करने में लोगों का दिमाग चकरा जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और लोगों को इन पहेलियों को हल करने के लिए चैलेंज किया जाता है। कहा जाता है कि तस्वीर में छुपी पहेली का राज सुलझाइए। देखते हैं कि आपकी नजरे कितनी तेज है और दिमाग की बत्ती कितनी जलती है। इस तरह की चुनौतियों को हल करने में लोगों का मन भी बहुत लगता है।

ये रहा आपका सवाल

हाल में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों को यह टास्क दिया गया है कि इस तस्वीर में मौजूद कुल कितने ड्राइवर हैं, उनकी गिनती कर के बताएं। इसके लिए लोगों को 10 सेकेंड का समय भी दिया गया है। बता दें कि इसे पहेली को हल करने वालों में अधिकतर लोग असफल रहे हैं। अब बारी आपकी है, जहां आपको यह बताना है कि आपका दिमाग और नजरें कितनी तेज चलती हैं। आपका समय शुरू होता है अब।

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं?

  • A. 5
  • B. 6
  • C. 4
  • D. 7

सही उत्तर क्या है?

बस... आपका समय समाप्त हो गया। अगर आपने इस चुनौती को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर दिया तो आपको बधाई हो आपके पास तेज नजर और दिमाग दोनों है। जिन लोगों को अब भी यह पता नहीं चला कि इस तस्वीर में कितने ड्राइवर हैं, उन लोगों को हम सही जवाब बताते हैं। इस तस्वीर में कुल 6 ड्राइवर हैं। नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसे देखने के बाद आपको इस सवाल का सही जवाब मिल जाएगा। 

Image Source : Social mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

ऐसी कौन सी औरत है जिसे ये हमेशा पता होता है कि उसका पति कहां है? इस वायरल पहेली का जवाब देना सबके बस की बात नहीं

घर पर बैठे बोर हो रहा था शख्स, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा दी लड़की की फोटो, आशिकों की लग गई लाइन